
कॉमेडी, एक्टिंग छोड़कर सुनील ग्रोवर ने बीच सड़क लगाई दुकान, मजेदार है वीडियो
AajTak
सुनील ग्रोवर इंस्टाग्राम पर ढेरों फनी वीडियो शेयर करते हैं. उनके लेटेस्ट वीडियो में उन्हें सड़क किनारे बैठे हुए देखा जा सकता है. उनके सामने ढेरों नेकलेस और नेकपीस रखे हुए हैं. ये नेकलेस काफी खूबसूरत लग रहे हैं. वीडियो में कोई लड़की उनसे नेकलेस खरीदने की कोशिश कर रही है. इसके जवाब में सुनील जो रिएक्शन देते हैं, जो सही हंसाने वाला है.
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. टीवी और फिल्मों में कॉमेडी करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फनी वीडियो शेयर करते हैं. अब सुनील ने एक और मजेदार वीडियो को शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया है. इस वीडियो में वह ढेरों नेकलेस लेकर बैठे नजर आ रहे हैं.
सुनील ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो
सुनील ग्रोवर इंस्टाग्राम पर ढेरों फनी वीडियो शेयर करते हैं. उनके लेटेस्ट वीडियो में उन्हें सड़क किनारे बैठे हुए देखा जा सकता है. उनके सामने ढेरों नेकलेस और नेकपीस रखे हुए हैं. कुछ मोती से बने और कुछ रुद्राक्ष से बने, अलग-अलग डिजाइन वाले ये नेकलेस काफी खूबसूरत लग रहे हैं. वीडियो में कोई लड़की उनसे नेकलेस खरीदने की कोशिश कर रही है. इसके जवाब में सुनील जो रिएक्शन देते हैं, जो सही हंसाने वाला है.
लड़की सुनील ग्रोवर से कहती है- भैया ये कितने का दिया? इसपर सुनील कहते हैं- ये बेचने के लिए नहीं है. लड़की नेकलेस को छूने की कोशिश करती है तो सुनील उसका हाथ हटा देते हैं. फिर वह रुद्राक्ष की माला मांगती है. सुनील कहते हैं कि यह सामान उनका पर्सनल है. वो अपना सामान बेचते नहीं हैं. वीडियो के अंत तक खुद सुनील ग्रोवर भी हंसने लगते हैं.
इस वीडियो को देखकर फैंस और सेलेब्स को मजे ही आ गए हैं. सुनील की बात पर सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने लाफिंग इमोजी कमेंट की हैं. अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, 'हाहाहाहाहाहा... सुनील.' इसके साथ उन्होंने लाफिंग और 100 साइन वाली इमोजी लगाई. एक फैन ने कमेंट किया, 'मुझे भी दे दो एक.' एक और फैन ने लिखा, 'भाई पुखराज मिलेगा?'
वैसे सुनील ग्रोवर का इशारा इस वीडियो में अपने फीमेल अवतार की तरफ है. सुनील 'गुत्थी' और 'रिंक भाभी' जैसे फेमस और बेहद फनी किरदारों में नजर आ चुके हैं. रिंकू भाभी के रूप में सुनील ग्रोवर को रियलिटी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के फिनाले में देखा गया था. इस शो में भी सुनील ने दर्शकों को खूब हंसाया था.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











