
कॉमेडियन कुणाल कामरा से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, बोले- कानून का पालन करूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा!
AajTak
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने वीडियो में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था. वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और विरोध स्वरूप मुंबई के स्टूटियो में तोड़फोड़ की, जहां कामरा का शो रिकॉर्ड किया गया था. इस घटना के बाद कामरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बनाए गए व्यंग्यात्मक वीडियो को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के सिलसिले में मुंबई पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को उनसे फोन पर संपर्क किया. कुणाल कामरा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन फिलहाल मुंबई में मौजूद नहीं हैं. पुलिस अधिकारियों ने अब तक उन्हें पेशी के लिए कोई तारीख नहीं दी है.
सूत्रों के अनुसार, कामरा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले में माफी नहीं मांगेंगे, लेकिन कानूनी प्रक्रिया और अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे.
बता दें कि स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने वीडियो में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था. वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और विरोध स्वरूप मुंबई के स्टूटियो में तोड़फोड़ की, जहां कामरा का शो रिकॉर्ड किया गया था. इस घटना के बाद कामरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
FIR और गिरफ्तारी
मुंबई पुलिस ने कामरा के खिलाफ एकनाथ शिंदे पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मानहानि का मामला दर्ज किया है. साथ ही, खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाले 40 शिवसेना कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज किया गया है. रविवार रात बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर प्रदर्शन किया और वहां जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, जिन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत भी मिल गई है. वहीं महाराष्ट्र सरकार ने कामरा के बैंक खाते और कॉल डिटेल्स की जांच कराने की बात कही है.
राजनीतिक बयानबाजी तेज

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












