
कॉकपिट में 'लेडी फ्रेंड' बैठाने पर एक्शन, DGCA ने एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना लगाया
AajTak
एयर इंडिया की फ्लाइट में लापरवाही और सुरक्षा से खिलवाड़ के मामले में DGCA ने सख्ती दिखाई है. मामले में पायलट को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही एयर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. पायलट पर आरोप है कि उसने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में बैठने की अनुमति दी.
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया पर बड़ी कार्रवाई की है. दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में पायलट की एक लेडी फ्रेंड के कॉकपिट में आने की घटना पर जुर्माना लगाया है. आरोप है कि फ्लाइट कैप्टन ने अपनी एक महिला मित्र को कॉकपिट में आने की इजाजत दी थी. DGCA ने बड़ी लापरवाही माना और जांच के बाद इसे मामले को सुरक्षा, संवेदनशील से जोड़कर देखा. DGCA ने बताया कि एयर इंडिया पर ₹30 लाख लगाया गया है. पायलट तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. जबकि को-पायलट को चेतावनी दी गई है.
बता दें कि ये घटना 27 फरवरी 2023 को हुई थी. एयर इंडिया की फ्लाइट दुबई से दिल्ली आ रही थी. इस दौरान एयर इंडिया के पायलट ने महिला मित्र को कॉकपिट में बैठने की इजाजत दी थी. इस मामले में केबिन क्रू के एक सदस्य ने शिकायत की थी. इस मामले में एयर इंडिया ने बताया था कि हमने शिकायत को गंभीरता से लिया है.
'यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त'
इस मामले में AIR India भी जांच कर रही है. एयर इंडिया का कहना था कि हम अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर हुए खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
एयर इंडिया के पायलट ने महिला मित्र को दी थी कॉकपिट में बैठने की परमिशन, DGCA ने शुरू की जांच
फ्लाइट में पहले महिला क्रू मेंबर से बदसलूकी का मामला आया था सामने

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












