
कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट? एक Kidney के साथ कैसा होता है जीवन?
AajTak
लंबे समय से बीमार लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी हो गई है. उन्हें उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की. लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बताया था कि सारी जांच के बाद रोहिणी की किडनी सबसे बेहतर मैच हुई. जानते हैं कि क्या एक किडनी के सहारे जिंदगी गुजारना कैसा होता है?
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी हो गई. लालू यादव लंबे समय से बीमार हैं और डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी. लालू यादव को उनकी ही बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की. रोहिणी उनकी दूसरी बेटी हैं.
ये ऑपरेशन सिंगापुर के एक निजी अस्पताल में हुआ. लालू यादव अपने परिवार के साथ 25 नवंबर को सिंगापुर रवाना हो गए थे. जानकारी के मुताबिक, लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी को रविवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था.
इससे पहले शनिवार को रोहिणी ने अपने पिता के साथ तस्वीर साझा की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'मैंने भगवान को नहीं देखा, लेकिन भगवान के रूप में अपने पिता को देखा है.'
रोहिणी ही क्यों डोनेट कर रहीं किडनी?
लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कुछ हफ्तों पहले बताया था कि डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि परिवार से ही कोई सदस्य किडनी डोनेट करे तो बेहतर है. मेरी बहन रोहिणी ने जांच कराई तो सबसे अच्छा मैच उन्हीं से हुआ.
ट्रांसप्लांटेशन ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स एंड टिशू एक्ट के मुताबिक, आमतौर पर डोनर और रिसीवर के बीच खून का रिश्ता होता है. जैसे- माता-पिता, भाई-बहन, बच्चे, दादा-दादी और नाती. पत्नी को भी इसमें शामिल किया जाता है और वो भी जिंदा रहते हुए पति को अंग दान कर सकती है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












