
कैसे हुई सैफ अली खान पर हमला करने वाले की पहचान? टेक्नोलॉजी ने खोल दिए राज
AajTak
Saif Ali Khan Attack: एक्टर सैफ अली खान पर हुए मामले में नई जानकारी सामने आई है. एक्टर पर हुए हमले में पुलिस ने डम्प डेटा की मदद से पुलिस ने हमलावर की लोकेशन पता की है. दरअसल, पुलिस ने हमले के वक्त उस एरिया में एक्टिव सभी मोबाइल फोन्स की लोकेशन के आधार पर हमलावर की पहचान की है. आइए जानते हैं किस तरह से डम्प डेटा ने पुलिस की मदद की.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. बुधवार देर रात सैफ अली खान पर हुए हमले का कारण पुलिस चोरी बता रही है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी खोज जारी है. पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी की पहचान डेटा डंप (Data Dump) के आधार पर की है. जिस वक्त सैफ अली खान पर हमला हुआ, पुलिस ने उस वक्त का डेटा डंप निकाला, जिससे उन्हें पता चला की उस एरिया में हमले की वक्त कौन-कौन से मोबाइल नेटवर्क एक्टिव थे. इस डेटा के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी की पहचान की है.
Dump Data किसी मोबाइल या फिर सेल टावर से इकट्ठा की गई जानकारी होती है. इस तरह के डेटा को टेक्निकल डायग्नॉसिस,फॉरेंसिक जांच या किसी प्रक्रिया की डिबगिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यहां सेल टावर का मतलब किसी एरिया में मौजूद किसी एक टावर से होता है.
यह भी पढ़ें: 'वहां सिक्योरिटी काफी कमजोर थी...', सैफ पर हमले को लेकर बोले गृह राज्यमंत्री कदम
आसान भाषा में कहें तो किसी एरिया में निश्चित संख्या में टावर होते हैं, जिनसे उस एरिया में मौजूद सभी मोबाइल फोन्स को नेटवर्क मिल रहा होता है. किसी निश्चित वक्त पर निश्चित एरिया में किसी नेटवर्क से कितने फोन जुड़े हुए हैं, जिसकी जानकारी डेटा डंप से मिल जाती है. इस मामले में भी पुलिस ने ऐसा ही किया है.
अब इस डेटा के आधार पर पुलिस पता कर सकती है कि कौन-सा मोबाइल यूजर कहां पर मौजूद था. ध्यान रहे कि ये लोकेशन मोबाइल फोन की होगी, ना कि उसे इस्तेमाल करने वाले की. एक्टर सैफ अली खान के मामले में भी पुलिस ने ऐसा ही किया है. सेल टावर सभी कनेक्टेड मोबाइल फोन्स का डेटा रखते हैं. इसकी जांच के लिए सेल टावर डंप एनालिसिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











