
कैसे पास हुआ ‘काली’ का विवादित पोस्टर? अशोक पंडित और पहलाज निहलानी ने समझाए नियम
AajTak
काली पोस्टर को लेकर चल रहे बवाल पर पहलाज कहते हैं कि 'ये चीजें पास होनी ही नहीं चाहिए. पीके में भी तो शिव के किरदार को लेकर विवाद हुआ था. मोहल्ला अस्सी फिल्म सालों बैन रही. आप शिव को गाली देते दिखाएं और बनारस को बदनाम करने की कोशिश करें, तो जाहिर है बवाल कटेगा.
डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते और एलजीबीटी समुदाय का झंडा उठाए दिखने पर बवाल मचा हुआ है. कई जगह फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. खुद केंद्र सरकार भी हरकत में आई है इसके बाद ट्विटर ने लीना का विवादित पोस्टर वाला ट्वीट अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. इस दौरान सवाल इस बात पर भी उठ रहा है कि आखिर ये पोस्टर रिलीज कैसे हो गया. क्या पोस्टर, फिल्म के ट्रेलर और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होने वाली फिल्मों के सेंसर की कोई व्यवस्था नहीं है? aajtak.in ने इसे लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी और IMPPA (Indian Motion Picture Producers' Association)के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अशोक पंडित से बात की.
कब पड़ती है सेंसर सर्टिफिकेट की जरूरत?
अशोक पंडित ने बताया कि जब आप अपनी फिल्म थिएटर पर रिलीज कर रहे होते हैं, तो आपको सेंसर सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है. थियेटर में डॉक्यूमेंट्री, क्रिकेट मैच, कमर्शियल एड्स तक को सेंसर बोर्ड से होकर गुजरना पड़ता है. अगर फिल्म को किसी भी पब्लिक व्यू के बीच लेकर जाना है, तो वहां भी आपको सेंसर सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती ही है. 15 हो या 500 लोग, आप बिना सर्टिफिकेट के फिल्म नहीं दिखा सकते.
हालांकि अशोक पंडित कहते हैं कि 'फिल्म फेस्टिवल का मामला थोड़ा अलग है. अगर इंडिया में फिल्म फेस्टिवल होते हैं, जो गवर्नमेंट की देख-रेख में होते हैं, मसलन नेशनल अवॉर्ड, ईफी, तो वहां सेंसर सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है. यहां तक कि आपको फिल्म को ऑस्कर में भेजने से पहले भी सेंसर बोर्ड से गुजारनी होगी. दूसरे देशों में जो प्राइवेट फिल्म फेस्टिवल्स होते हैं, ये वहां के ऑर्गनाइजर पर निर्भर करता है कि उन्हें उस फिल्म के लिए सेंसर सर्टिफिकेट चाहिए या नहीं चाहिए.'
Ponniyin Selvan Aishwarya Rai First look: रानी बनीं ऐश्वर्या की खूबसूरती पर मर मिटेंगे, नजरें हटाना होगा मुश्किल
अशोक पंडित ने बताया कि 'फिल्मों का पोस्टर पूरी तरह से उनकी संस्था IMPA द्वारा अप्रूव किया जाता है. पहले उनके यहां पोस्टर अप्रूव होगा फिर सेंसर बोर्ड जाएगा. रही बात काली फिल्म के पोस्टर की, तो यह न तो पब्लिक व्यू के लिए रखी गई है और न ही इसे थिएटर पर रिलीज किया जा रहा है. डायरेक्टर ने हमारे पास इसके पोस्टर या सेंसर सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई ही नहीं किया है. अगर वो केरल के किसी एरिया में पोस्टर रिलीज कर रही है, तो हम उस पर क्या कर सकते हैं. हमारा बोर्ड तो इसके लिए जिम्मेदार नहीं है.'

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












