
कैसा था Titanic का आखिरी शाही डिनर? 84.5 लाख रुपये में बिका जहाज का मेन्यू
AajTak
टाइटैनिक के खास मेन्यू में 11 अप्रैल, 1912 को परोसी गई स्वादिष्ट डिशेज की लिस्ट है. इसमें सीप, सैल्मन, बीफ, स्क्वैब, बत्तख और चिकन है, जो हादसे के तीन दिन पहले फॉर्मल डिनर पर आलू, चावल और पार्सनिप प्यूरी के साथ परोसे गए थे.
अटलांटिक महासागर में साल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज वाला हादसा इतिहास में दर्ज है. जहाज का पूरा मलबा आज भी पानी के अंदर है और इसे निकाला नहीं जा सका है. चूंकि, जहाज को डूबे कुल 111 साल हो चुके हैं तो इससे जुड़ी छोटी से छोटी चीज विंटेज और खास है. इसी तरह यहां के फर्स्ट क्लास का मेन्यू कार्ड है जो संभवत: दुनिया में एक ही है.
हादसे से तीन दिन पहले का खास डिनर
इस मेन्यू कार्ड को अब हाल में कुल 84.5 लाख रुपये में नीलाम किया गया है. मेन्यू में 11 अप्रैल, 1912 को परोसी गई स्वादिष्ट डिशेज की लिस्ट है. इसमें सीप, सैल्मन, बीफ, स्क्वैब, बत्तख और चिकन है, जो हादसे के तीन दिन पहले फॉर्मल डिनर पर आलू, चावल और पार्सनिप प्यूरी के साथ परोसे गए थे. इसमें एक डिश विक्टोरिया पुडिंग थी, जो आटे, अंडे, जैम, ब्रांडी, सेब, चेरी, छिलके, चीनी और मसालों से बना डेजर्ट था. इसे खुबानी और फ्रेंच आइसक्रीम के साथ परोसा जाता था. ये मेनू विल्टशायर के हेनरी एल्ड्रिज एंड सन द्वारा नीलाम किए गए कलैक्शन का हिस्सा था, जिसमें टार्टन डेक कंबल जैसे टाइटैनिक के अन्य रिमेंस भी शामिल थे.
कहां मिला टाइटैनिक का मेन्यू कार्ड
इस मेन्यू को डोमिनियन, नोवा स्कोटिया के एक स्थानीय इतिहासकार, लेन स्टीफेंसन के 1960 के दशक के एक फोटो एलबम के भीतर खोजा गया था. ऑक्शन हाउस के मैनेजर एंड्रयू एल्ड्रिज ने कहा कि टायटैनिक का ये मेन्यू दुनिया में इकलौता और खास है. उन्होंने बताया कि इसके मिलने के बाद मैंने कई टाइटैनिक संग्राहकों से बात की लेकिन मुझे कहीं भी दूसरा नहीं मिला. टाइटैनिक की यादगार वस्तुओं की नीलामी में अक्सर मलबे से बचाए गए सामान से लेकर जीवित बचे लोगों की पर्सनल चीजें शामिल होती हैं. लेकिन ये मेन्यू जहाज का स्मृति चिन्ह है.
आज भी वहीं पड़ा है टाइटैनिक का मलबा

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









