
कैरिबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक में नाइट क्लब में अचानक गिरी छत, 79 लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक मशहूर जेट सेट नाइटक्लब का छत गिर गया, जिसमें कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब नाइटक्लब में लाइव मेरेंगे कॉन्सर्ट चल रहा था. राहत और बचाव कार्य जारी है और इसके कारणों की जांच की जा रही है.
डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक मशहूर जेट सेट नाइटक्लब का छत गिर गया, जिसमें कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब नाइटक्लब में लाइव मेरेंगे कॉन्सर्ट चल रहा था. राहत और बचाव कार्य जारी है और इसके कारणों की जांच की जा रही है.
डोमिनिकन रिपब्लिक के सैंटो डोमिंगो के मशहूर जेट सेट नाइटक्लब में छत गिरने से 79 लोगों की मौत हो गई. हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब नाइटक्लब में लाइव मेरेंगे कॉन्सर्ट हो रहा था, जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे. घटना में 160 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं. घटना से पहले सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई.
घटना से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा गया कि मस्ती के बीच दर्शक अनजान थे कि ऊपर मौत मंडरा रही है. कुछ ही समय में, नाइटक्लब की छत गिर गई और सदन में मौजूद सैकड़ों लोग मलबे के नीचे फंस गए. रेस्क्यू टीमें तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.
फायरफाइटर्स ने ड्रिल और लकड़ी के प्लैंक का इस्तेमाल करके कंक्रीट के भारी ब्लॉक्स हटाए और फिर लोगों को मलबे के नीचे से निकाला. रेस्क्यू के दौरान 160 लोगों को निकाला गया, जिनमें कई को गंभीर चोटें भी आईं. रिपोर्ट के मुताबिक घटना के 12 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











