
कैप्टन बोले- पंजाब में बैकफुट पर कांग्रेस, हरीश रावत ने झूठ बोला, मुझे अंधेरे में रखा
AajTak
उन्होंने कहा है कि पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरीके से मेरा अपमान किया गया था. CLP मीटिंग से कुछ घंटे पहले ही मुझे अपना इस्तीफा देना पड़ गया था. अब इसे अपमान नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे. रावत को एक बार मेरी जगह खड़ा होना चाहिए तब उन्हें एहसास होगा कि मेरे साथ कैसा बर्ताव किया गया था.
पंजाब की राजनीति में इस समय कांग्रेस एक जबरदस्त अंदरूनी लड़ाई लड़ रही है जहा पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ही एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का खेल चला रहे हैं. पंजाब प्रभारी हरीश रावत के निशाने के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने रावत के तमाम दावों को झूठा बता दिया है. उन्होंने उल्टा रावत पर कई सवाल दाग दिए हैं.
पिछले कुछ महीनों से मेरे ऊपर सिर्फ एक दवाब था कि मैं कांग्रेस पार्टी की तरफ वफादार था. मैं इस वजह से सीएम पद पर बना रहा और अपना अपमान भी लगातार सहन करता रहा. मेरी समझ से परे है कि अगर कांग्रेस मुझे अपमानित नहीं करना चाहती थी तो किस आधार पर सिद्धू को मुझ पर टारगेट करने की आजादी दी गई. कैसे वे सोशल मीडिया और दूसरे माध्यम से मेरी बुराई करते रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











