
कैंसर के आखिरी स्टेज में था बॉयफ्रेंड, तभी गर्लफ्रेंड ने की शर्मनाक हरकत
AajTak
महिला का पार्टनर कैंसर से पीड़ित था. उसके खाते में पेंशन और इलाज के लिए रुपये आए थे, जिसे महिला ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया.
एक महिला ने बीमार बॉयफ्रेंड के बैंक खाते से 24 लाख रुपये चुरा लिए. महिला का बॉयफ्रेंड कैंसर से पीड़ित था. उसके खाते में पेंशन और इलाज के लिए रुपये थे, जिसे महिला ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया. इस मामले में महिला को जेल की सजा सुनाई गई है. साथ ही पैसे लौटाने का आदेश भी कोर्ट ने दिया है.
Birmingham Mail के मुताबिक, ये मामला ब्रिटेन का है, जहां 52 साल की रेबेका लीवरिज (Rebecca Leveridge) पर बॉयफ्रेंड डैनी ग्रे (Danny Gray) के पैसे हड़पने का आरोप लगा. डैनी और रेबेका ने शादी नहीं की थी, लेकिन पिछले 20 सालों से साथ रह रहे थे. साल 2018 में जब डैनी बीमार पड़ गए तो उन्होंने रेबेका को अपने पैसों की देखभाल का जिम्मा सौंप दिया.
डैनी के साथ-साथ उनके वित्तीय लेनदेन को भी रेबेका देखने लगी. इसी बीच पता चला कि डैनी Cancer के लास्ट स्टेज में हैं. हालांकि, कीमोथेरेपी के जरिए वो करीब 2 साल तक जीवित रहे. इस दौरान उनके बैंक खाते में सरकार की ओर से आर्थिक सहायता, पेंशन और इलाज के लिए लाखों रुपये आए.
लेकिन रेबेका ने चुपके से 24 लाख रुपये से अधिक अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए. जब नवंबर 2019 में डैनी को इस बात का पता चला तो वो रेबेका के विश्वासघात से हैरान रह गए.
उन्होंने Leicestershire Police को इस बारे में सूचना दे दी. मामला कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने रेबेका को 23 लाख रुपये की चोरी और 4 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को लेकर दोषी ठहराया.
महिला ने पैसों का क्या किया?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











