
केवल 7 दिन का इंतजार, धूम मचाने आ रही है 'बड़ी' नई ऑल्टो कार
AajTak
ग्राहक नई ऑल्टो का इंतजार कर रहे थे. बेहतरीन माइलेज देने के लिए फेमस एक बार फिर से मार्केट में छाने के लिए तैयार है. कंपनी इसे अगले सप्ताह लॉन्च करने वाली है. लुक्स के मामले में नई Alto हालांकि, काफी हद तक पुराने मॉडलों की तरह ही होगी. लेकिन लीक हुई तस्वीरों को देखें तो इसमें बम्पर को नया डिजाइन दिया गया है.
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक कार New Alto K10 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसे 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट देकर बुक काराया जा सकता है. कंपनी नई ऑल्टो (New Alto) को पूरी तरह से नए अंदाज में लेकर आई है. कंपनी 18 अगस्त को नई ऑल्टो (New Alto Launch) को मार्केट में उतारने वाली है. मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार में कई सारे नए फीचर्स जोड़े हैं. इंटीरियर में भी बदलाव किए हैं.
साइज पहले से बड़ा
ग्राहक नई ऑल्टो का इंतजार कर रहे थे. बेहतरीन माइलेज देने के लिए फेमस एक बार फिर से मार्केट में छाने के लिए तैयार है. कंपनी इसे अगले सप्ताह लॉन्च करने वाली है. New Alto K10 के आए टीजर में पता चल रहा है कि इसका साइज पहले बड़ा होगा. ये सुजुकी के Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. कंपनी ने कार की इस डिजाइन पर काफी काम करके डेवलेप किया है.
फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट
नई ऑल्टो के इंटीरियर की बात करें, तो कंपनी ने इसमें बदलाव किया है. नई ऑल्टो में ऑल ब्लैक केबिन मिलने वाला है. मौजूदा ऑल्टो ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ आती है. नई ऑल्टो फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी. इसमें मैन्युअल एयर कंडीशनर एवं फैब्रिक अपहोल्स्टेरी भी मिल सकता है. कंपनी नई ऑल्टो के साथ Alto 800 की बिक्री भी जारी रखेगी.
फ्रंट ग्रिल शानदार

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











