
केरल में SIR फॉर्म देने गई BLO पर कुत्ते से करवा दिया हमला, चेहरे और गर्दन पर आईं चोट
AajTak
केरल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है. इस प्रक्रिया के बीच एक महिला BLO पर पालतू कुत्ते से कथित हमला करवाने की घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया है. राज्य सरकार पहले ही SIR के खिलाफ कानूनी लड़ाई की तैयारी का ऐलान कर चुकी है.
केरल के कोट्टायम जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तहत एनेमरेशन फॉर्म वितरित करने गई एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पर कथित रूप से पालतू कुत्ते से हमला करवा दिया गया. घटना में महिला BLO के चेहरे और गर्दन पर चोटें आईं. अधिकारी का आरोप है कि जिस घर पर वह फॉर्म देने गई थीं, वहां घर के मालिक ने जानबूझकर उन पर कुत्ता छोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. SIR प्रक्रिया की शुरुआत के बाद प्रदेश में लगातार विरोध और विवाद बढ़ रहे हैं.
पीड़ित BLO का कहना है कि जैसे ही वह घर पहुंचीं और फॉर्म देने की बात कही, घर के मालिक ने पालतू कुत्ते को खोल दिया और कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है.
SIR प्रक्रिया के बीच घटना ने बढ़ाई चिंता
केरल में मंगलवार से ही SIR के तहत BLOs घर-घर जाकर फॉर्म बांटने और संग्रह करने लगे हैं. इसी दौरान सामने आई इस घटना ने सुरक्षा और विरोध के सवालों को और तेज कर दिया है. यह हमला उस समय सामने आया है जब SIR को लेकर राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव पहले से ही चरम पर है.
इससे पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घोषणा की कि राज्य सरकार SIR प्रक्रिया को कानूनी चुनौती देगी. इसके लिए बुधवार को एक ऑनलाइन सर्वदलीय बैठक की गई, जिसमें बीजेपी को छोड़कर सभी दलों ने सरकार के रुख का समर्थन किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2002 की मतदाता सूची को आधार बनाकर SIR कराना दुर्भावनापूर्ण इरादा लिए हुए लगता है. राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं, इसलिए SIR पर कानूनी सलाह लेकर आगे कदम उठाया जाएगा.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









