
केरल में NDA के 3 उम्मीदवारों का पर्चा खारिज, हाई कोर्ट में दी चुनौती
AajTak
कन्नूर जिले की थालास्सेरी सीट पर साल 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की अन्य सीटों के मुकाबले सबसे अधिक वोट पाए थे. बीजेपी के उम्मीदवार को तब 22 हजार 215 वोट मिले थे. थालास्सेरी सीट से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो जाने के बाद इसबार इस सीट पर बीजेपी की बिना लड़े ही हार तय हो गई है.
केरल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तीन उम्मीदवारों का नामांकन खारिज हो गया है. निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद ये पर्चे खारिज कर दिए. पर्चे खारिज होने के बाद इन उम्मीदवारों ने अब इसे लेकर केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. समाचार एजेंसी एएनआई के एनडीए उम्मीदवारों की याचिका पर केरल हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. जानकारी के मुताबिक, कन्नूर के बीजेपी अध्यक्ष एन हरिदास ने थालास्सेरी से नामांकन किया था. नामांकन पत्रों की जांच के बाद हरिदास का नामांकन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हस्ताक्षर न होने के कारण निरस्त कर दिया गया.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









