
केरल में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, बत्तख-मुर्गियों को मारने और अंडों को नष्ट करने के आदेश
AajTak
केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. कुट्टनाड के एक किलोमीटर क्षेत्र में बत्तख, मुर्गियां और अन्य पक्षियों को मारने, जबकि अंडों को नष्ट करने का आदेश दिया गया है. साथ ही उस क्षेत्र के 12 किमी दायरे में बत्तखों, मुर्गियों को लाने और ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
देश में एक ओर जहां कोरोना महामारी का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अपना दायरा बढ़ा रहा है तो वहीं अब केरल में बर्ड फ्लू ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. अलाप्पुझा जिले के ठक्काजी पंचायत के कुट्टनाड क्षेत्र में एक किसान की हजारों बत्तखें मृत पाई गईं हैं. भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में इनके नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. राज्य में 2021 के शुरुआत में भी बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









