
केरल की फ्लाइट्स की कटौती करेगा AI एक्सप्रेस, शशि थरूर ने जताई चिंता, कहा-'केरल को हल्के में लेना बंद करें'
AajTak
शशि थरूर ने एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा केरल की उड़ानों में कटौती की योजना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. थरूर ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी के केरल को हल्के में लेने वाली सोच को बदलना होगा.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की केरल को जोड़ने वाली फ्लाइट्स में कटौती की योजना पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने एयर इंडिया के एमडी कैंपबेल विल्सन को पत्र लिखा है. ये मुद्दा आगामी सर्दियों के शेड्यूल में तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और कन्नूर से बड़ी संख्या में उड़ानों को वापस लेने की खबरों के बाद उठा है. थरूर ने कहा कि एयर इंडिया को केरल को हल्के में लेना बंद करना चाहिए.
थरूर ने एयर इंडिया के एमडी कैंपबेल विल्सन को पत्र लिखकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी.
कंपनी के एमडी को लिखा पत्र
थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मैंने आगामी शीतकालीन कार्यक्रम में केरल के हवाई अड्डों से एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवाओं के बड़े पैमाने पर रद्द होने की खबरों पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए एयर इंडिया के एमडी कैंपबेल विल्सन को लिखा है. व्यापक रूप से प्रसारित मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अक्टूबर के अंत और मार्च के बीच तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और कन्नूर से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की जा रही हैं.'
'देश का सबसे व्यस्त विमानन केंद्र है केरल'
तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले थरूर ने कहा कि केरल देश के सबसे व्यस्त विमानन केंद्रों में से एक है. यहां इंटरनेशनल यात्री यातायात बहुत अधिक है, खासकर खाड़ी क्षेत्र के लिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि एयर इंडिया को केरल को 'बाद की सोच' की तरह मानना बंद कर देना चाहिए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






