
केरल-कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ा, MP भी तैयारी में, क्या यूपी में बढ़ेगी सख्ती?
AajTak
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं सभी नागरिकों से कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के साथ सहयोग करने की अपील करता हूं. सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि आइए हम सब मिलकर इस महामारी को हराने के लिए काम करें.
कोरोना महामारी के चलते केरल और कर्नाटक में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है. केरल में लॉकडाउन 30 मई तक के लिए बढ़ाया गया है, जबकि कर्नाटक में लॉकडाउन 7 जून तक के लिए बढ़ा है. दोनों राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान वहां के मुख्यमंत्रियों ने किया है. उधर, मध्य प्रदेश के भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को खत्म ना करने का फैसला लिया गया है. शुक्रवार को भोपाल क्राइसिस मैनेजमेंट टीम की बैठक में फैसला लिया गया है कि भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ाया जाएगा. भोपाल डीएम अविनाश लवानिया ने आजतक को फोन पर पुष्टि की है कि कोरोना कर्फ्यू 31 मई तक आगे बढ़ाया जाएगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि अब यूपी में भी लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है. जल्द ही सीएम योगी इसपर फैसला ले सकते हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












