
केरल: ईसाइयों की चल रही थी प्रार्थना सभा, तभी हुआ ब्लास्ट... एक की मौत, 20 से अधिक जख्मी
AajTak
केरल के एर्नाकुलम में कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में जबरदस्त धमाका हुआ है. प्रत्यदर्क्षियों के मुताबिक, जिस समय यह धमाका हुआ उस समय कन्वेंशन सेंटर में बैठक चल रही थी. धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है. इसमें एक शख्स की मौत हो गई है.
केरल के एर्नाकुलम में कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में जबरदस्त धमाका हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय यह धमाका हुआ उस समय कन्वेंशन सेंटर यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी. इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.
कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज आखिरी दिन था. धमाका कैसे हुआ और इसके क्या कारण रहे, यह अभी पता नहीं चल सका है. जिस समय धमाका हुआ उस समय हॉल में 2 हजार से अधिक लोग मौजूद थे. धमाके को लेकर पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं हुआ है.
यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना के के दौरान हुआ धमाका
रविवार को यहां यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा हो रही थी. विस्फोट में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. अग्निशमन दल के कर्मियों ने जले हुए शव को बरामद कर लिया है और बताया है कि हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है. पता चला है कि जिस समय धमाका हुआ उस समय प्रार्थना सभा चल रही थी. इस दौरान कुछ वहीं घायल हो गए जबकि अन्य लोग मीटिंग हॉल से भागते समय घायल हो गए.
रिपोर्टों के अनुसार, कलामासेरी में ज़मरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में यहोवा के साक्षियों के तीन दिवसीय सम्मेलन में 2000 से अधिक लोग शामिल हुए थे.सूत्रों के मुताबिक हॉल के अंदर लगभग तीन विस्फोट हुए.
क्या हैं यहोवा के साक्षी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











