
केजरीवाल संग अपने नार्को टेस्ट की मांग करके स्वाति मालीवाल AAP के लिए कितनी चुनौती पेश करेंगी?
AajTak
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ स्वाति मालीवाल की मुहिम कभी थमी तो नहीं, लेकिन दिल्ली चुनाव से पहले राज्यसभा सांसद ने नये सिरे से मामला उठा दिया है. लोकसभा चुनाव में भी स्वाति मालीवाल केस का असर महसूस किया गया था - क्या पुराना वाकया आम आदमी पार्टी के लिए नया चैलेंज बनने जा रहा है?
स्वाति मालीवाल केस लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बना था, और अब दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वही मामला फिर से उठाया गया है.
ये वाकया तब हुआ था, जब अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव 2024 में कैंपेन के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आये थे. 13 मई, 2024 को स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री आवास पर बिभव कुमार ने उन पर हमला किया था. मौका-ए-वारदात से ही स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को फोन किया था, और कुछ देर बाद थाने भी पहुंची थीं. लेकिन, बगैर केस दर्ज कराये ही लौट गई थीं. थोड़ा इंतजार और सोच-विचार के बाद लिखित शिकायत दर्ज करा दी थी.
स्वाति मालीवाल अब भी आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद हैं. स्वाति मालीवाल पर हमले के आरोपी पहले अरविंद केजरीवाल के पीए हुआ करते थे. अब वो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य सलाहकार हैं. स्वाति मालीवाली की शिकायद पर दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, कुछ दिनों बाद उनको जमानत मिल गई, और वो भी रिहा कर दिये गये थे.
काफी दिनों से स्वाति मालीवाल दिल्ली में गंदगी और सड़कों की हालत पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती आ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री आवास की घटना को लेकर अपना एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है - और नार्को टेस्ट की मांग दोहराई है.
स्वाति मालीवाल के इंटरव्यू का वीडियो भले ही पुराना हो, लेकिन दिल्ली चुनाव के बीच नये सिरे से शेयर किये जाने से फिर से प्रासंगिक हो गया है - स्वाति मालीवाल के निशाने पर फिर से आये अरविंद केजरीवाल के लिए ये सब कितना बड़ा चैलेंज होगा?
पुराने वीडियो के साथ नये सिरे से हमला

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






