
केजरीवाल बोले- कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर कर रहे हैं तैयारी
ABP News
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर से इंकार नहीं किया है. उन्होंने उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर कहा कि सरकार युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है.
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर से लोगों को आगाह किया. आज उन्होंने कहा कि तीसरी लहर आने की आशंका मजबूत है और सरकार उसकी चुनौतियों से निपटने के लिए ‘‘युद्ध स्तर’’ पर तैयारियां कर रही है. उन्होंने अपनी आशंका के समर्थन में ब्रिटेन से संकेत मिलने का दावा किया. उन्होंने बताया कि 45 प्रतिशत तक टीकाकरण के बावजूद देश में मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रह सकते. कोरोना की तीसरी लहर से केजरीवाल ने किया आगाहMore Related News













