
केजरीवाल ने सफाई कर्मियों को चाय पर बुलाया, लोगों से सम्मान देने की अपील
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मियों को घर बुलाकर सम्मान दिया और उनकी समस्याओं को समझा. उन्होंने लोगों से भी सफाई कर्मियों को सम्मान देने और दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करने की अपील की.
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने क्षेत्र के सफाई कर्मियों को चाय पर बुलाया. इस दौरान उन्होंने उनकी मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान जताने की अपील की. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के योगदान को सराहते हुए लोगों से भी अपील की कि वे उन्हें सम्मान दें और दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करें.
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के पास दिल्ली चुनाव में बीजेपी को रोकने का प्लान तैयार है | Opinion
सफाई कर्मियों की बातों को समझा
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज मैंने अपने क्षेत्र के सफाई कर्मियों को घर बुलाकर चाय पर बात की. उनके जीवन की चुनौतियों को समझा. वे हर दिन मुस्कुराते हुए हमारी सेवा करते हैं और हमारे क्षेत्र को साफ रखते हैं.'
उन्होंने कहा, 'आप भी उन्हें अपने घर बुलाएं, समय बिताएं. जब हम सब साथ आएंगे, तभी हमारा दिल्ली को साफ और सुंदर बनाने का सपना पूरा होगा.'
यह भी पढ़ें: 'फ्री की रेवड़ी चाहिए या नहीं... दिल्ली की जनता तय करेगी', चुनावी कैंपेन लॉन्च कर बोले अरविंद केजरीवाल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












