
केजरीवाल ने क्यों कहा मुझे नोबेल प्राइज मिलना चाहिए? खुद वजह भी बताई
AajTak
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी वाले उपराज्यपाल का इस्तेमाल कर रहे हैं, अधिकारी हर काम में अड़ंगा लगा रहे हैं, मैं बता नहीं सकता कि मैं किन हालातों में काम कर रहा हूं, लेकिन मैं आपका बेटा हूं और आपके काम नहीं रुकने दूंगा.
लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है. अरविंद केजरीवाल हर सभा में इंडिया गठबंधन के लिए सातों सीटों पर लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं. रविवार को दिल्ली के आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर पानी के बढ़े हुए बिलों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को अधिकारियों द्वारा रोके जाने के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि जिन मुश्किल हालातों में वह काम कर रहे हैं, इसके लिए उन्हें नोबेल प्राइज मिलना चाहिए.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी वाले उपराज्यपाल का इस्तेमाल कर रहे हैं, अधिकारी हर काम में अड़ंगा लगा रहे हैं, मैं बता नहीं सकता कि मैं किन हालातों में काम कर रहा हूं, लेकिन मैं आपका बेटा हूं और आपके काम नहीं रुकने दूंगा. केजरीवाल ने कहा कि जिन स्थितियों में मैं काम कर रहा हूं, इसके लिए मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए.
इस मौके पर केजरीवाल ने वालों से अपील की कि दिल्ली की सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत दिलाएं. जिससे दिल्ली का सुरक्षा घेरा बढ़ेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग मुझे प्यार बहुत करते हो, लेकिन लोकसभा चुनाव आते ही बीजेपी को वोट देते हो, लेकिन इस बार दिल्ली की सातों सीटें इंडिया गठबंधन को जीतकर देना है. दिल्ली के सातों सांसदों पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के दिल्ली से सातों सांसदों ने आज तक जनता का कोई भी मुद्दा संसद में नहीं उठाया.
आज तक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है, ऐसे में हर किसी को एक साथ आना होगा, बीजेपी के खिलाफ हर विपक्षी दल एक है. इंडिया गठबंधन मजबूती से एक-दूसरे के लिए वोट भी मांगेगा. प्रचार भी करेगा और जहां जरूरत पड़ेगी एक-दूसरे के साथ खड़ा होगा.
केजरीवाल ने कहा कि जन लोगों को लगता है कि पानी का बिल गलत आया है तो भरने की जरूरत नहीं है, हम बीजेपी वालों की मनमानी नहीं चलने देंगे. उन्होंने का कि दिल्ली वालों से बीजेपी के लोग नफरत करते हैं कि आपने दिल्ली के आदमी को मुख्यमंत्री क्यों बना दिया. केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको दुखी नहीं देख सकता. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले आप पर जो भी अत्याचार करेंगे तो मैं बीच में दीवार बनकर खड़ा हो जाउंगा.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





