
'केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए, या इस्तीफा देना चाहिए?' दिल्ली CM के समर्थन में AAP का सिग्नेचर कैंपेन
AajTak
आम आदमी पार्टी दिल्ली में BJP के खिलाफ AAP 1 दिसंबर से सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेगी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी वाले इसी वजह से अरविंद केजरीवाल से डरते हैं और उन्हें अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं.
ईडी गिरफ्तारी के दावे के बीच आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में अभियान चलाने की घोषणा की है. AAP का अभियान 1 दिसंबर से 24 दिसंबर तक दो चरणों में चलेगा.दिल्ली सरकार में मंत्री और प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार को ख़त्म करने के लिए भाजपा ने फर्जी शराब मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में बंद करने का षड़यंत्र रचा है. उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर पार्टी और सरकार को ख़त्म करने की साजिश है.
1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा अभियान
अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से बैठक की. AAP द्वारा दिसंबर में चलाए जा रहे इस अभियान में लोगों से सवाल पूछा जाएगा कि क्या केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद क्या उन्हें जेल में रहकर सरकार चलानी चाहिए, या इस्तीफा देना चाहिए? इस अभियान के तहत 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक पूरी दिल्ली के 2600 से ज़्यादा पोलिंग स्टेशन पर 'मैं भी केजरीवाल' सिग्नेचर कैंपेन चलाया जाएगा.
इस दौरान AAP के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता घर घर जाकर पर्चे बाटेंगे. 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक 250 वार्ड्स में जन संवाद का आयोजन भी होगा.
राघव चड्ढा का केंद्र पर हमला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'कंस ने भगवान श्री कृष्ण को रोकने का हर संभव प्रयास किया और उसी तरह आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की भाजपा द्वारा कोशिश जारी है. भाजपा का आखिरी दाव अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी करना है. भाजपा को लगता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी से आम आदमी पार्टी और दिल्ली में सरकार ठप्प हों जाएगी. आम आदमी पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने ठाना है कि गिरफ़्तारी होने पर अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाए और इस्तीफा न दें.'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






