
केजरीवाल को गिरफ्तार करने की रेस में CBI ने कैसे ED को पीछे छोड़ दिया, जानिये
AajTak
अरविंद केजरीवाल का केस कोर्ट में ले जाकर प्रवर्तन निदेशालय भले ही फंस गया है, लेकिन ये बात दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी में आड़े नहीं आ रही है. CBI ने कोर्ट को बताया है कि दिल्ली शराब केस में कोई हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी हो सकती है - ऐसे में सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का ही ख्याल आ रहा है.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की तस्वीर अब काफी हद तक साफ होती जा रही है. तात्कालिक परिस्थितियां तो ऐसे ही इशारे कर रही हैं. ऐसी कई चीजें हो रही हैं, जो आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर तो कहीं से भी नहीं कही जाएंगी.
हाल फिलहाल अरविंद केजरीवाल के पक्ष में सिर्फ दो ही बातें हुई हैं. एक अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से मदद मिलना - और दूसरी, राज्यसभा चुनाव में नामांकन और चुनाव जीत जाने के बाद संजय सिंह को शपथ लेने के लिए संसद जाने की कोर्ट से छूट दिया जाना. बाकी खबरें तो बुरी ही मानी जाएंगी.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज हो जाने पर सत्येंद्र जैन का फिर से तिहाड़ जेल पहुंच जाना. दिल्ली शराब केस में बीआरएस नेता के. कविता को ईडी का गिरफ्तार कर लेना - और दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया की जमानत का सीबीआई का विरोध और कोर्ट का जांच एजेंसी की दलील मान लेना.
सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने दिल्ली शराब केस में जिस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की बात कही है, कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी नेताओं की तरफ से जताई जा रही आशंका सही लगने लगी है. AAP नेताओं का कहना था कि अरविंद केजरीवाल को भी मनीष सिसोदिया की तरह ही गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है.
असल में, मनीष सिसोदिया को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था - और बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने जेल से ही अरेस्ट कर लिया था. अब जबकि ईडी ने शराब नीति केस के साथ साथ दिल्ली जल बोर्ड के मामले में भी अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है, AAP नेता आतिशी कह रही हैं, कोई नहीं जानता कि यह डीजेबी मामला किस बारे में है... ये किसी भी तरह अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने - और उनको लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने की एक बैकअप प्लान लगता है.
और अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं, जब कोर्ट ने जमानत दी हुई है तो फिर ईडी बार-बार समन क्यों जारी कर रही है? और फिर वो बीजेपी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए सवालों की बौछार कर देते हैं. फिर उधर से बीजेपी नेताओं का रिएक्शन आ जाता है. अरविंद केजरीवाल एक साथ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई दोनों लड़ रहे हैं - सवाल है कि ये लड़ाई किस दिशा में बढ़ रही है, और क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी टाली जा सकती है?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






