
केजरीवाल के घर के बाहर स्वाति मालीवाल ने फेंका कूड़ा, 3 गाड़ियों में भरकर पहुंचीं थीं, पुलिस ने हिरासत में लिया
AajTak
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आज विकासपुरी से 3 गाड़ियों में कूड़ा भरकर आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंच गईं. इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया.
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आज विकासपुरी से 3 गाड़ियों में कूड़ा भरकर आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंच गईं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में सफाई व्यवस्था मुहैया कराने में विफल रही है, इसलिए अब वह अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंकेंगी. इसके बाद पुलिस ने स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया.
इस दौरान स्वाति मालीवाल ने कहा कि पूरा शहर कूड़ेदान में बदल गया है, मैं यहां अरविंद केजरीवाल से बात करने आई हूं. मैं उनसे कहूंगी कि सुधर जाओ वरना जनता सुधर देगी. मैं न तो उनके गुंडों से डरती हूं और न ही उनकी पुलिस से.
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले एक पोस्ट में कहा था कि '3 ट्रक भरकर कचरा लेकर केजरीवाल जी के घर पहुंचने वाली हूं, केजरीवाल जी डरना मत, जनता के सामने आना और देखना क्या हाल बनाया है दिल्ली का'.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












