
केजरीवाल की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, नियमित जमानत पर 29 जुलाई को सुनवाई
AajTak
केजरीवाल की जमानत को लेकर सीबीआई और सिंघवी के बीच कोर्ट में तीखी बहस हुई. सीबीआई गिरफ्तारी पर बहस की बात कर रही है, जबकि सिंघवी गिरफ्तारी और जमानत दोनों पर बहस की मांग कर रहे हैं. कोर्ट में CBI ने दलील दी कि हमने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के सभी आधार बताए गए हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसमें उन्होंने CBI द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर भी फैसला सुरक्षित रख लिया है. साथ ही कोर्ट नियमित जमानत याचिका पर 29 जुलाई को सुनवाई करेगा.
केजरीवाल की जमानत को लेकर सीबीआई और सिंघवी के बीच कोर्ट में तीखी बहस हुई. सीबीआई गिरफ्तारी पर बहस की बात कर रही है, जबकि सिंघवी गिरफ्तारी और जमानत दोनों पर बहस की मांग कर रहे हैं. सिंघवी ने कहा कि दोनों ही याचिकाओं पर अदालत फैसला सुरक्षित रखे. अरविंद को 3 बार जमानत मिल चुकी है. केजरीवाल समाज के लिए खतरा नहीं हैं. अदालत कह सकती है कि हम उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर रहे हैं और मुख्य याचिका पर बाद में निर्णय किया जाएगा.
कोर्ट में CBI ने दलील दी कि हमने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के सभी आधार बताए गए हैं, उन्होंने (केजरीवाल) रिमांड के खिलाफ भी दलील दी. इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जमानत का मामला, गिरफ्तारी से अलग है.
इस पर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अदालत सही कह रही है. अगर ये साबित हो जाता है कि गिरफ्तारी अवैध थी, तो जमानत का मामला ही नहीं बनता. अभी हम बहस की स्थिति में हैं, अभी हम जमानत पर बहस कर रहे हैं.
सीबीआई ने तर्क दिया कि केजरीवाल की जमानत याचिका पर पहले ट्रायल कोर्ट में बहस होनी चाहिए. ट्रायल कोर्ट में चार चार्जशीट लंबित हैं और इसलिए यह उचित है कि जमानत पर पहले ट्रायल कोर्ट में बहस हो, क्योंकि ट्रायल कोर्ट सभी तथ्यों से परिचित है. सीबीआई ने कहा कि पहले गिरफ्तारी पर बहस होनी चाहिए.
इस पर केजरीवाल के वकील सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि आप अंतरिम जमानत पर फैसला दे दें. आप पहले इस बात को देखें कि अरविंद केजरीवाल क्या जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, क्या देश छोड़ कर तो नहीं जा रहे? अगर गिरफ्तारी अवैध है तो अवैध गिरफ्तारी पर तो बहस नहीं हो सकती.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





