
केजरीवाल का BJP पर हमला, विकासपुरी में दर्ज करवाई मारपीट की शिकायत
AajTak
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में पदयात्रा करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. केजरीवाल ने बताया कि जब वह विकासपुरी गए, तो बीजेपी के कुछ गुंडों ने उन पर हमला करने की कोशिश की. उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी चुनावी मुकाबले में क्यों नहीं आती और उनकी गिरफ्तारी एवं कार्य रुकवाने की कोशिश क्यों कर रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











