
केंद्र सरकार के साथ किसान नेताओं की कल बैठक, जानें- प्रदर्शन के बीच शंभू बॉर्डर पर क्यों उड़ रही पतंगें
AajTak
किसान यूनियन ने कहा कि हमें दुश्मन के तौर पर देखा गया है. वे हमें ले जा रहे हैं और दूसरी ओर हमारे अकाउंट्स को निलंबित कर रहे हैं और सरवन सिंह पंढेर को देशद्रोही घोषित कर रहे हैं. वहीं, वरिष्ठ किसानों ने युवाओं से संयम बरतने और आंसू गैस के गोले का जवाब न देने की अपील की है, क्योंकि आगे का रास्ता तय करने के लिए बैठक चल रही है.
पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इसी बीच केंद्र सरकार और किसान नेताओं की अहम बैठक कल होने वाली है. किसान यूनियन ने कहा कि हमें केंद्र से पत्र मिला है, चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में कल शाम 5 बजे बैठक होगी. कल तक हम नेताओं और हमारे युवाओं से अनुरोध करते हैं कि हम सहयोग करेंगे और कोई अप्रिय कदम नहीं उठाया जाना चाहिए. किसान यूनियन ने कहा कि हमें दुश्मन के तौर पर देखा गया है. वे हमें ले जा रहे हैं और दूसरी ओर हमारे अकाउंट्स को निलंबित कर रहे हैं और सरवन सिंह पंढेर को देशद्रोही घोषित कर रहे हैं. आंदोलनकारियों पर हरियाणा पुलिस की ओर से लगातार ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. इसे लेकर किसान नेताओं विरोध जताया है. हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़े हुए हैं. एक ओर जवान तो दूसरी ओर किसान खड़े हुए हैं. इन ड्रोन को गिराने के लिए किसानों ने अनोखा तरीखा खोज निकाला है. दरअसल, किसान शंभू बॉर्डर पर पतंगें उड़ रही हैं. किसानों का कहना है कि वे इसलिए पतंग उड़ा रहे हैं, क्योंकि ड्रोन धागे में फंस जाएगा तो वे गिर जाएंगे, इसलिए वे पतंगबाजी का सहारा ले रहे हैं. इसी बीच वरिष्ठ किसानों ने युवाओं से संयम बरतने और आंसू गैस के गोले का जवाब न देने की अपील की है, क्योंकि आगे का रास्ता तय करने के लिए बैठक चल रही है.
वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से वार्ता का हमें पता लगा है. हमने अपने दोनों किसान नेताओं से बात करके मैंडेट लिया कि अगर सरकार बात करना चाहती है तो हमें बात करनी चाहिए. लेकिन जिस तरह की पुलिस कार्रवाई हो रही थी, उससे हमें ऐसा लग रहा था कि केंद्र सरकार हमसे बात नहीं करना चाहती. जिस तरह से हम पर ड्रोन से गोले दागे जा रहे थे. इसी वजह से हम बातचीत को राजी नहीं थे.
पंजाब पुलिस के अफसर हमें आगे लेकर गए कि आंसू गैस के गोलों की हो रही बौछार को लेकर हरियाणा सरकार से बातचीत करते हैं, लेकिन उस दौरान किसान नेताओं को टारगेट करते हुए रबर की गोली चलाई गई. इसी वजह से हम कह रहे हैं कि केंद्र सरकार का रवैया ठीक नहीं है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






