
कृति सेनन के लिए मोटा होना नहीं आसान, खाए छोले-भटूरे, बंद किया जिम, फिर बढ़ा वजन
AajTak
कृति सेनन से आजतक एजेंडा 2021 में अपनी फिल्म मिमी के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस फिल्म के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था. कृति कहती हैं कि वह बचपन से दुबली-पतली रही हैं. उनके लिए वजन बढ़ाना काफी मुश्किल रहा है. ऐसे में मिमी में ऐसा करना उनके लिए बड़ा चैलेंज था.
आजतक एजेंडा 2021 इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पहुंचीं. सेशन में कृति सेनन ने अपनी निजी जिंदगी और करियर के बारे में बताया. कृति कहती हैं कि वह जल्दी लोगों पर विश्वास कर लेती हैं. यह उनके लिए कई बार अच्छा साबित नहीं हुआ है. कृति ने अपने करियर के बारे में बताया कि वह साउथ की फिल्मों में रट्टा मारकर काम किया करती थीं. उन्हें हिंदी फिल्में ज्यादा सहज लगती हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












