
कूपन से ही अधिकतर सामान खरीदता है ये अरबपति, कूपन से जीती साइकिल से ही चलता है
AajTak
75 साल के जापानी बुजुर्ग हिरोटो किरितानी, जिन्हें 'गॉड ऑफ फ्रीबीज' के नाम से जाना जाता है. अपनी अनोखी लाइफस्टाइल के चलते इंटरनेट पर छा गए हैं. करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद किरितानी हर दिन कूपन और मुफ्त ऑफर्स का पूरा फायदा उठाते हैं.
75 साल के जापानी बुजुर्ग हिरोटो किरितानी, जिन्हें 'गॉड ऑफ फ्रीबीज' के नाम से जाना जाता है. अपनी अनोखी लाइफस्टाइल के चलते इंटरनेट पर छा गए हैं. करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद किरितानी हर दिन कूपन और मुफ्त ऑफर्स का पूरा फायदा उठाते हैं.
करोड़पति बनने का सफर, शोगी से शुरू हुई कहानी किरितानी, जो जापानी शतरंज जैसे खेल शोगी के पेशेवर खिलाड़ी थे, ने अपने करियर की शुरुआत शेयर बाजार में सिक्योरिटीज फर्म में टीचर के तौर पर की. वहीं पर उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के गुर सीखे और अपनी पहली 10 करोड़ येन (5.29 करोड़ रुपये) की कमाई की. 2024 तक उनकी संपत्ति बढ़कर 60 करोड़ येन (31.5 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई.
2008 की मंदी के बाद कंजूसी का जुनून 2008 के स्टॉक मार्केट क्रैश में 20 करोड़ येन का नुकसान झेलने के बाद किरितानी ने ठान लिया कि अब एक भी पैसा बेकार नहीं जाएगा. उन्होंने 1000 से ज्यादा कंपनियों के शेयर खरीदकर उनके कूपन और शेयरहोल्डर परक्स का इस्तेमाल शुरू कर दिया.
शेयरहोल्डर परक्स उन विशेष लाभों को कहते हैं, जो कंपनियां अपने शेयरधारकों को देती हैं. इनमें डिस्काउंट कूपन, मुफ्त प्रोडक्ट सैंपल, फ्री टिकट्स, गिफ्ट्स, बोनस, और कंपनी इवेंट्स में शामिल होने का मौका शामिल है. कुछ कंपनियां अतिरिक्त लाभ जैसे बोनस शेयर या डिविडेंड भी देती हैं, जो निवेशकों की वफादारी बनाए रखने में मदद करते हैं.
फ्री कूपन के पीछे भागते हैं हर दिन किरितानी हर सुबह टोक्यो की सड़कों पर अपने कूपन से खरीदी गई साइकिल से निकलते हैं. वो मुफ्त खाने के लिए रेस्टोरेंट जाते हैं. फ्री जिम में एक्सरसाइज करते हैं और यहां तक कि फ्री मूवी टिकट्स के जरिए हर साल 140 फिल्में देखते हैं.मजेदार बात ये है कि वो फिल्मों के प्लॉट पर ध्यान नहीं देते, बल्कि थिएटर की आरामदायक सीट्स पर सो जाते हैं.
किरितानी का मानना है कि कूपन का सही इस्तेमाल करना उनके जीवन का उद्देश्य बन गया है.उनकी अनोखी कहानी ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस लाइफस्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









