
कुश्ती खिलाड़ियों के आरोप हुए और पैने, मुश्किल में BJP सांसद बृजभूषण: दिन भर, 19 जनवरी
AajTak
कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच तक़रार किस दिशा में जा रही है, क्या बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफ़ा होगा? जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा से क्या गुल खिला पाएगी कांग्रेस और गुपकार गठबंधन की मांगों से राहुल गांधी कितना इत्तेफ़ाक़ रखते हैं? बंगाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर RSS की बड़ी रैली का मंतव्य क्या है और विदेश मंत्री एस जयशंकर का श्रीलंका दौरा कितना अहम है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
दिल्ली का जंतर-मंतर कल से ही भारतीय पहलवानों का अखाड़ा बना हुआ है. बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, अंशु मलिक, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया जैसे कई पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन और इसके चेयरमैन बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला हुआ है. धरना दे रहे पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोचेस पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. साथ ही फेडरेशन के कामकाज पर भी सवाल उठाए हैं.
आज खेल मंत्रालय ने पहलवानों के एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया. शास्त्री भवन में चार पहलवानों ने खेल सचिव और SAI के डीजी के साथ बातचीत की. पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह में हिम्मत है तो सामने आएं और दो मिनट बैठकर बात कर लें. पहलवानों ने बताया कि खेल मंत्रालय के अफसरों ने हमारी मांगों को सुना है और आश्वासन दिया है. हालांकि, अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई. हम मांगें पूरी होने तक धरने पर बैठे रहेंगे. बजरंग पूनिया ने कहा कि आज रेसलिंग का हर सदस्य यहां धरने पर बैठा है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बृजभूषण सिंह विदेश भी भाग सकते हैं.
धरने पर बैठे पहलवानों को पूर्व रेसलर और बीजेपी नेता बबीता फोगाट का भी समर्थन मिला है. वहीं, कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान ने बाक़ी पहलवानों के आरोपों का खंडन करते हुए बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन किया है. विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया. कांग्रेस भी पहलवानों के पक्ष में उतर आई है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए और आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. खिलाड़ियों के आरोपों से घिरे फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि आरोप सच निकले तो वो फांसी पर लटक जाएंगे. उन्होंने प्रोटेस्ट कर रहे रेसलर्स पर भी सवाल उठाए.
ख़बर ये भी है कि बृजभूषण शरण सिंह ने आज अनुराग ठाकुर से फोन पर बात की और सफाई भी दी है. लेकिन विवादों में क्यों फंसते रहे हैं वह और इस बार ये मामला कितना गंभीर है, उन पर लगे आरोपों में कितनी स्पष्टता है और क्या बृजभूषण शरण सिंह की विदाई तय है, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
7 सितंबर 2022 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. आज भारत जोड़ो यात्रा का 125वां दिन था और देश के अलग अलग प्रांतों और इलाक़ों को पार करते हुए वो आज अंतिम राज्य में पहुंच गए हैं. उनकी यात्रा आज देर शाम पंजाब के होशियारपुर से निकल कर कठुआ के रास्ते जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर गई. इसी इलाके के लखनपुर में आज रात्रि विश्राम भी है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





