
कुर्स्क में अटैक, खोला अपना सैन्य दफ्तर... पुतिन के रूस में कहां तक अंदर घुसी यूक्रेन की सेना?
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को दावा किया कि कुर्स्क शहर में एक सैन्य कमांडर का कार्यालय स्थापित किया गया है. हालांकि यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एलान किया था कि उनकी सेना ने रूस के जिन इलाक़ों पर क़ब्ज़ा किया है, उन पर स्थाई कब्जे की कोई मंशा नहीं है.
यूक्रेन द्वारा किए गए जवाबी हमलों से रूस हैरान है. दरअसल यूक्रेन ने बीते कुछ दिनों में रूस की उतनी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है जितना पुतिन की सेना ने बीते कई महीनों में यूक्रेन में कब्जाया था. यूक्रेन द्वारा हमले की शुरूआत 6 अगस्त को की गई थी जब उसके सैनिकों ने टैंकों और विमानों के बड़े काफिले रूस के साथ कुर्स्क इलाके में धावा बोल दिया.
अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि उनके देश की सेना ने रूस के कुर्स्क इलाके में स्थित शहर सुदज़ा पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है. यूक्रेन का यह अभी तक रूस पर सबसे ख़तरनाक हमला है. यूक्रेन ने कुर्स्क इलाक़े में अपना सैन्य प्रशासनिक दफ्तर तक बना लिया है. यूक्रेन का कहना है कि उसकी सेना रूसी क्षेत्र में कई जगहों से आगे बढ़ रही है.
सुदजा में बनाया सैन्य दफ्तर
यूक्रेन के शीर्ष कमांडर ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने कहा कि इसी ठिकाने से वह रूस पर लगातार हमले कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'कानून और व्यवस्था बनाए रखने और नियंत्रित क्षेत्रों में आबादी की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सुद्जा में एक सैन्य कमांडेंट का दफ्तर स्थापित किया गया है.'
यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस के 1000 वर्ग किलोमीटर पर किया कब्जा, जेलेंस्की की सेना का दावा
ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सुरक्षा बलों को भेदते हुए 35 किलोमीटर (21.7 मील) आगे बढ़कर 1,150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और 82 बस्तियों पर कब्ज़ा कर लिया है. हालांकि यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि उनकी सेना ने रूस के जिन इलाक़ों पर क़ब्ज़ा किया है, उन पर स्थाई कब्जे की कोई मंशा नहीं है.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









