
कुर्सी पर संकट, अंकिता केस पर बवाल... मुसीबतों से नहीं छूट रहा हेमंत सोरेन का पीछा
AajTak
झारखंड में तेजी से करवट लेती राजनीति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परेशानी बढ़ा दी है. खतियान के बाद खदान के मामले में घिरी हेमंत सोरेन सरकार के लिए एक तरफ कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है तो दूसरी तरफ अंकिता हत्याकांड भी टेंशन बन गया है. बीजेपी इस मुद्दे पर आक्रामक हो गई है. ऐसे में देखना है कि सोरेन राजनीतिक चक्रव्यूह को कैसे भेद पाते हैं?
महाभारत में जिस तरह 'अभिमन्यु' सियासी चक्रव्यूह में घिर गया था, कुछ उसी तरह से झारखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी घिरते जा रहे हैं. झारखंड में तेजी से करवट लेती सियासत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए परेशानी बढ़ा दी है. एक संकट से सोरेन निकल नहीं पाते कि दूसरी मुसीबत गले लग जा रही है. एक तरफ हेमंत सोरेन की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है तो दूसरी तरफ परिवार से लेकर पार्टी तक में सियासी वर्चस्व की लड़ाई लड़नी पड़ रही है. ऐसे में अंकिता सिंह हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने आक्रमक रुख अपना रखा है. देखना है कि हेमंत सोरेन इस राजनीतिक चक्रव्यूह को किस तरह से भेद पाते हैं?
अंकिता हत्याकांड बढ़ा रहा टेंशन झारखंड के दुमका में शाहरुख हुसैन ने 12वीं की छात्रा अंकिता सिंह नामक युवती पर सोते हुए पेट्रोल डाल कर आग लगा दी है. आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन लोगों में आक्रोश कम होने का नाम नही ले रहा. ऐसे में मामले ने सियासी रंग ले लिया है. बीजेपी इस मुद्दे को लेकर आक्रमक है और हेमंत सोरेन की सरकार को कठघरे में खड़े करने में जुट गई है. बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया तो बीजेपी नेता रघुबर दास ने इसे लव जिहाद से जोड़ दिया है. सीएम हेमंत सोरेन के लिए यह मामला टेंशन बनता जा रहा है. उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने का वादा किया. साथ ही कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए.
जांच एजेंसियों के निशाने पर केंद्रीय जांच एजेंसी और ईडी के निशाने पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के कई करीबी हैं. अवैध खनन मामले में ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है, जिनके घर पर छापेमारी के दौरान दो AK-47 राइफल बरामद की गई थीं. हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनके करीबी बच्चू यादव पहले से ईडी के गिरफ्त में है. सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद को अवैध खनन घोटाला मामले में नोटिस दिया गया था. इस तरह सोरेन के तमाम करीबियों पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है.
हालांकि, हेमंत सोरेन ने कहा कि सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स से झारखंड के लोग डरने वाले नहीं हैं. हमें बंदूक का जवाब तीर-धनुष से देना आता है. खुद को आदिवासी का बेटा बताते हुए सोरेन ने कहा कि इनकी चाल से हमारा न कभी रास्ता रुका है, न हम लोग कभी इन लोगों से डरे हैं. हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही हमारे मन से डर-भय को निकाल दिया है. हम आदिवासियों के डीएनए में डर और भय के लिए कोई जगह ही नहीं है.
विधायकी पर मंडरा रहा खतरा लाभ के पद के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता खतरे में पड़ गई है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने अपनी राय भेज दी है, जिस पर राज्यपाल रमेश बैस को अपना फैसला सुनाना है. सोरेन की सदस्यता जाती है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा. ऐसे में उन्होंने अपने सभी विधायकों को तीन बसों में भरकर किसी सुरक्षित जगह भेज दिया है ताकि किसी तरह का कोई सियासी उलटफेर न हो सके. हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर भी खतरा मंडरा रहा है. ऐसी उम्मीद है कि हेमंत सोरेन के बारे में फैसला सुनाए जाने के बाद बसंत सोरेन के मामले में फैसला सुनाया जा सकता है.
पार्टी से परिवार तक कलह मुख्यमंत्री बनने के बाद से हेमंत सोरेन अपनी पार्टी जेएमएम से लेकर अपने परिवार तक में सियासी वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं. हेमंत सोरेन की भाभी व जामा से विधायक सीता सोरेन तो पहले से ही बागी रुख अपना रखी है. वो अपने पति दुर्गा सोरेन के नाम से एक संगठन भी बना रखा है. पिछले दिनों राज्यपाल से लेकर केंद्र तक चिट्ठी लिखकर उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों को उठाया था. इसके अलावा जेएमएम विधायक लेबिन हेम्ब्रम खुलकर पहले से नाराज हैं. वो लगातार सरकार की घेराबंदी कर रहे हैं. ऐसे में हेमंत सोरेन के लिए अपने विधायकों के बचाए रखने की चुनौती है तो परिवार को भी एकजुट रखने की चुनौती है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



