
कुरान जलाने की घटनाओं पर भड़के थे इस्लामिक देश, अब यूरोपीय देश डेनमार्क ने उठाया बड़ा कदम!
AajTak
पिछले महीनों में यूरोपीय देशों से कुरान जलाने की घटनाएं सामने आती रही हैं. इन घटनाओं को लेकर मुस्लिम जगत भारी गुस्से में रहा है और स्वीडन, डेनमार्क जैसे देशों से इस तरह की घटनाओं को रोकने की बात कहता रहा है. अब डेनमार्क ने इसे लेकर एक बड़ा कदम उठाया है.
यूरोपीय देश डेनमार्क ने इस्लाम की पवित्र किताब कुरान जलाने की घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को संसद में एक कानून पारित कर कुरान जलाने को प्रतिबंधित कर दिया है. कानून के तहत कुरान समेत धार्मिक ग्रंथों के साथ 'अनुचित व्यवहार' को अपराध घोषित किया गया है. यूरोपीय देश स्वीडन की तरह ही डेनमार्क से भी कुरान जलाने और उसके अपमान की ढेरों घटनाएं सामने आई हैं जिसे लेकर मुस्लिम देशों में भारी आक्रोश पैदा हो गया था.
धर्म विशेष से जुड़ी किसी भी धार्मिक पुस्तक के अपमान को प्रतिबंधित करने वाले बिल को 179 सीटों वाली संसद में 94 सांसदों का समर्थन मिला. 77 सांसदों ने बिल के विरोध में अपना मतदान किया.
न्याय मंत्री पीटर हम्मेल्गार्ड ने एक बयान में कहा, 'हमें डेनमार्क और अपने लोगों की सुरक्षा करनी चाहिए. इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि अब हमें इस तरह के अपमान के खिलाफ बेहतर सुरक्षा मिले जो लंबे समय से चलते आ रहे हैं.'
अब डेनमार्क में कुरान जलाया तो मिलेगी ऐसा सजा
कानून पारित होने का मतलब है कि अब डेनमार्क में कुरान या किसी भी धार्मिक ग्रंथ को फाड़ना, जलाना और सार्वजनिक रूप से उसका अपमान करना या वायरल होने के लिए उसका वीडियो बनाना प्रतिबंधित हो गया है. जो लोग इस कानून को तोड़ेंगे, उन्हें दो साल की सजा या जुर्माना हो सकता है.
कुरान जलाने की घटनाओं में इस साल जुलाई के अंत से तेजी देखी गई थी जब डेनमार्क के पड़ोसी देश स्वीडन में एक इराकी शरणार्थी ने ईद उल-अजहा के दिन ही स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने कुरान की एक प्रति को आग के हवाले कर दिया था. इसके बाद डेनमार्क से भी कुरान जलाने से संबंधित वीडियो आने शुरू हो गए थे.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









