
कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाला गिरफ्तार
AajTak
डीसीपी (साइबर क्राइम) अमित वसावा के मुताबिक यह ऐसा कोई पहला मामला नहीं है कि शिवाभाई ने सोशल मीडिया में इस तरह की टिप्पणी की है. इससे पहले भी वो कई ऐसी आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर लिखता रहा है.
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले एक शख्स को अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवाभाई अहीर के तौर हुई है. भारत के पहले चीफ़ ऑफ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर सोशल मीडिया में अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले गुजरात निवासी शिवाभाई अहीर को अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. शिवाभाई ने सोशल मीडिया में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत की मौत पर मनोहर पर्रिकर और अजीत डोभाल को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट लिखा था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









