
'कुतुब मीनार में 27 मंदिरों के अवशेष, इन सबूतों को कोई नकार नहीं सकता', कोर्ट में सुनवाई से पहले बोले हरिशंकर जैन
AajTak
हरिशंकर जैन ने आजतक से बातचीत में कहा कि कुतुब मीनार के दक्षिण में आयरन पिलर के बराबर में जितनी भी आकृति आपको दिखती हैं, ये सब मंदिरों के अवशेष हैं, जिनको वहा पर लगाया गया. ऐसी कला और प्रतिमा हिंदू मंदिरों में आप आसानी से देख सकते है. उन्होंने दावा किया कि पूरा बरामदा ही अवशेषों से तैयार किया गया.
ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा श्रीकृष्णजन्मभूमि विवाद में देश की अलग अलग अदालतों में सुनवाई चल रही है. इसी बीच कुतुब मीनार मामले में मंगलवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी. सुनवाई से पहले याचिकाकर्ता हरिशंकर जैन ने कुतुब मीनार को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि करीब 27 मंदिरों के 100 से ज्यादा अवशेष कुतुब मीनार में बिखरे पड़े हैं. उन्होंने कहा, कुतुब मीनार को लेकर हमारे पास इतने साक्ष्य हैं, जिन्हें कोई नकार नहीं सकता.
हरिशंकर जैन ने आजतक से बातचीत में कहा कि कुतुब मीनार के दक्षिण में आयरन पिलर के बराबर में जितनी भी आकृति आपको दिखती हैं, ये सब मंदिरों के अवशेष हैं, जिनको वहा पर लगाया गया. ऐसी कला और प्रतिमा हिंदू मंदिरों में आप आसानी से देख सकते है. उन्होंने दावा किया कि पूरा बरामदा ही अवशेषों से तैयार किया गया.
एएसआई किताबों से ली जानकारी
हरिशंकर जैन ने दावा किया है कि उनके पास जितने भी साक्ष्य हैं, वो सब उनके द्वारा एएसआई की किताबों से ली गई है. उन्होंने कहा, ये एएसआई का कहना है कि ये मंदिरों के अवशेष हैं. याचिकाकर्ता ने कहा, यहां मौजूद मंदिरों में जैन और हिंदू दोनों पूजा करते थे.
जैन ने कहा, हिंदू और जैन को लोग अलग न समझें. इसलिए मैं बता दूं कि जैनियों के मंदिरों में हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमा होती थी और लोग पूजा अर्चना करते थे. जहां जैन मंदिर होते थे, उसके आस पास उस समय हिंदू मंदिरों का निर्माण कराया जाता था. कुतुब मीनार उसका जीता जागता उदाहरण है. उन्होंने कहा, मैं बस कोर्ट से इन साक्ष्य के आधार ये मांगना चाहूंगा कि वहां पूजा शुरू हो. उन्होंने कहा, वहां जो हो गया, उसे बदला नहीं जा सकता लेकिन पूजा का अधिकार मिलना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











