
कुतुब मीनार पर मालिकाना हक की याचिका पर साकेत कोर्ट आज सुना सकता है फैसला
AajTak
कुंवर महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह ने कुतुब मीनार पर मालिकाना हक का दावा करते हुए याचिका दाखिल की है. कुंवर महेंद्र ध्वज की तरफ से खुद को 'तोमर राजा का वंशज' बताया गया है. उन्होंने कुतुब-महरौली के आसपास की भूमि के स्वामित्व का दावा किया है. इसी याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही है.
कुतुब मीनार पर मालिकाना हक के मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज सुनवाई पर फैसला करेगी. इससे पहले सोमवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला टाल दिया था. मंगलवार को कोर्ट तय करेगा कि महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह की याचिका पर सुनवाई की जाए या नहीं.
बता दें कि कुंवर महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह ने कुतुब मीनार पर मालिकाना हक का दावा करते हुए याचिका दाखिल की है. कुंवर महेंद्र ध्वज की तरफ से खुद को 'तोमर राजा का वंशज' बताया गया है. उन्होंने कुतुब-महरौली के आसपास की भूमि के स्वामित्व का दावा किया है. इसी याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही है.
मामले में सुनवाई किए जाने की अपील
याचिका में दावा किया गया है कि कुंवर महेंद्र ध्वज प्रताप सिंह दिल्ली से आगरा तक की जमीन के मालिक हैं और मामले में एक आवश्यक पक्ष के रूप में सुना जाना चाहिए. आदेश के बाद हिंदू और जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार से जुड़े मुख्य मामले में दलीलें सुनी जाएंगी.
'हम तो बस पार्टी बनना चाहते हैं'
इससे पहले महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह की ओर से पेश हुए वकील एमएल शर्मा ने कहा कि हम इस मामले में पक्षकार बनना चाहते हैं. कोर्ट ने पूछा कि क्या हम आपको पार्टी बनाए बिना ही पूजा के अधिकार की मांग वाली याचिका पर फैसला सुना सकते हैं. इस पर शर्मा ने कहा कि ASI ने अपने जवाब में यह नहीं बताया है कि कैसे उन्होंने इस संपत्ति को अपने कब्जे में लिया. हम उस संपत्ति पर अधिकार की रक्षा करना चाहते हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









