
'कुछ भी खतरनाक नहीं मिला, अभी जांच जारी', स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'जानलेवा' कफ सिरप पर जारी किया बयान
AajTak
मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौतों के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जांच में कफ सिरप में खतरनाक रसायन डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) या एथिलीन ग्लाइकॉल (EG) नहीं पाए गए. मध्य प्रदेश और राजस्थान की टीमों ने सैंपल कलेक्ट कर जांच की है. मंत्रालय ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने में सावधानी बरतने की सलाह दी है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों को लेकर कफ सिरप पर उठे सवालों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जांच में किसी भी सैंपल में डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) या एथिलीन ग्लाइकॉल (EG) जैसे खतरनाक केमिकल नहीं मिले. दावा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से 11 मासूमों की मौत हुई थी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV), केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और राज्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर कई सैंपल कलेक्ट किए. रिपोर्ट में साफ हुआ कि किसी भी कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल या एथिलीन ग्लाइकॉल मौजूद नहीं था. ये ऐसे केमिकल हैं, जो किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं.
मध्य प्रदेश राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (SFDA) ने भी तीन सैंपल का परीक्षण किया और डायथिलीन ग्लाइकॉल या एथिलीन ग्लाइकॉल की अनुपस्थिति की पुष्टि की.
ये भी पढ़ेंः खांसी की दवा से बच्चे की मौत, डॉक्टर समेत 10 बीमार... राजस्थान में सरकारी केंद्रों तक कैसे पहुंचा दागी कंपनी का सिरप?एक्सपर्ट्स की टीम जांच कर रही
हालांकि, एनआईवी पुणे में की गई जांच में एक मामले में लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis) पॉज़िटिव पाया गया है. साथ ही पानी, मच्छर वाहकों और श्वसन संक्रमण से जुड़े सैंपलों की जांच अभी जारी है. NCDC, NIV, ICMR, AIIMS नागपुर और राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के विशेषज्ञों की टीम रिपोर्ट किए गए मामलों के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है.
स्वास्थ्य मंत्रालय का बयानराजस्थान में दूषित कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौतों की रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण आया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि राजस्थान में बच्चों की मौत के मामले में जिस कफ सिरप का जिक्र है, उसमें भी प्रोपाइलीन ग्लाइकोल (Propylene Glycol) नहीं पाया गया. इसके साथ ही बताया गया कि यह उत्पाद डेक्सट्रोमेथॉर्फन आधारित फार्मूलेशन है, जिसे बच्चों के लिए (बाल चिकित्सा उपयोग) अनुशंसित नहीं किया जाता.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










