
'कुछ नेताओं का फोकस जकूजी पर, हमारा हर घर जल पर' PM मोदी का केजरीवाल पर हमला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 5 सालों में 12 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जहां कुछ लोगों का फोकस जकुजी और स्टाइलिश शावर पर है, वहीं उनकी सरकार का ध्यान हर घर तक जल पहुंचाने पर है. मोदी ने यह भी कहा कि जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












