
कुछ घंटों में खत्म हो जाएगी Flipkart की स्मार्टफोन सेल, ये बेस्ट डील्स ना करें मिस!
AajTak
Flipkart पर स्मार्टफोन कार्निवल सेल का आयोजन किया गया है. ये सेल 8 मार्च से शुरू हुई थी और आज इस सेल का आखिरी दिन है. यानी आज रात तक ये सेल खत्म हो जाएगी. इस सेल में ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं.
Flipkart पर स्मार्टफोन कार्निवल सेल का आयोजन किया गया है. ये सेल 8 मार्च से शुरू हुई थी और आज इस सेल का आखिरी दिन है. यानी आज रात तक ये सेल खत्म हो जाएगी. इस सेल में ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. यहां Axis बैकं क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर ग्राहकों को 1,250 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. आइए जानते हैं बेस्ट डील्स: Flipkart स्मार्टफोन कार्निवल सेल में Poco X3 16,999 रुपये की जगह 14,499 रुपये में लिस्टेड है. साथ ही एक्सिस बैंक ऑफर के साथ ग्राहक इसे 13,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर भी खरीद सकते हैं. ये फोन 120Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी के साथ आता है. इसी तरह iPhone XR को फ्लिपकार्ट पर 43,999 रुपये की जगह 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. एक्सिस बैंक ऑफर के साथ इसे 37,749 रुपये की प्रभावी कीमत पर भी खरीदा जा सकता है. इसी तरह फ्लिपकार्ट पर iPhone SE 2020 34,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में उपलब्ध है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












