
कुछ घंटे ही बाकी, मुफ्त में 3 रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए कर लीजिए ये काम
AajTak
अगर आप मुफ्त में तीन घरेलू गैस सिलेंडर (Free LPG) लेना चाहते हैं, तो कनेक्शन को राशन कार्ड (Ration Card) से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख है. हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की नई कीमतें तय होती हैं. ऐसे में दूसरे कामों को छोड़कर इस काम को पहले कर लें.
जुलाई का आखिरी दिन कई तरह से बेहद अहम है. आज इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख है. साथ ही अगर आप मुफ्त में तीन घरेलू गैस सिलेंडर (Free LPG) लेना चाहते हैं, तो कनेक्शन को राशन कार्ड (Ration Card) से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख है. अगर आपने ये दोनों काम नहीं किए हैं, तो तुरंत इन्हें निपटा लीजिए. अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा है. वरना आप मुफ्त में तीन घरेलू गैस सिलेंडर नहीं ले पाएंगे और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए फाइन देना पडे़गा.
मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर
सरकार की तरफ ले मिलने वाले फ्री रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए आपके पास अन्त्योदय कार्ड होना चाहिए. इसके बाद आसानी से मुफ्त रसोई गैस सिलेंड का लाभ उठा सकते हैं. उत्तराखंड की सरकार राशनकार्ड वालों को हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दे रही है. मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं. यह स्कीम सिर्फ उत्तराखंड के निवासियों के लिए है.
राशन कार्ड कनेक्शन को करें लिंक
अगर आप उत्तराखंड के निवासी हैं और आपके पास अन्त्योदय कार्ड है, तो मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए कार्ड को गैस कनेक्शन के कार्ड से लिंक होना जरूरी है. इसे लिंक करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. अगर आपने ये काम पूरा नहीं किया है, तो कुछ ही घंटे अब आपके पास बचे हैं. इसे तुरंत निपटा लीजिए. मुफ्त एलपीजी गैस योजना का कुल 55 करोड़ रुपये का भार राज्य सरकार उठाएगी.
आज ही बुक करा लें गैस सिलेंडर

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









