
कुंडली में कौन से ग्रह मां के कष्टों के लिए जिम्मेदार? ये उपाय करने से मिलेगा लाभ
AajTak
इस सृष्टि में सबसे ज्यादा पवित्र और करुणामयी सत्ता मां ही है. इसलिए भक्त भी ईश्वर को मां के रूप में पुकारते हैं. ऐसा करने से उन्हें ईश्वर की निकटता का जल्द अनुभव होता है और मां रूपी ईश्वर का लगातार दुलार मिलता रहता है.
मानव जीवन का सृजन करने के लिए ईश्वर ने नारी का निर्माण किया है. जब नारी अपनी शक्ति का प्रयोग करके जीवन का सृजन करती है तो उसे मां कहा जाता है. इस सृष्टि में सबसे ज्यादा पवित्र और करुणामयी सत्ता मां ही है. इसलिए भक्त भी ईश्वर को मां के रूप में पुकारते हैं. ऐसा करने से उन्हें ईश्वर की निकटता का जल्द अनुभव होता है और मां रूपी ईश्वर का लगातार दुलार मिलता रहता है. मां का संबंध किन ग्रहों और राशियों से? ज्योतिष में चन्द्रमा को मां का कारक मानते हैं. कुछ अंशों में शुक्र का संबंध भी वात्सल्य से होता है. कर्क राशि और चतुर्थ भाव का संबंध भी मां से होता है. चतुर्थ भाव के स्वामी ग्रह और चन्द्रमा को मिलाकर मां की स्थिति देख सकते हैं. वैसे चन्द्रमा से काफी हद तक मां की स्थिति जान सकते हैं. मां का सम्मान न करने का क्या है परिणाम? व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. किसी न किसी कारण से जीवन में उलझन बानी रहती है. व्यक्ति को मानसिक रोग या अवसाद होने की होती है. यात्राओं में व्यक्ति को समस्या होती है. व्यक्ति को जीवन में कभी भी स्थिरता नहीं मिलती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












