
किस बॉलीवुड एक्टर पर है एकता कपूर को क्रश? The Big Picture में खुला राज
AajTak
शो में मौनी वहां बैठी ऑडियंस से कहती हैं- क्या आप लोग जानना चाहते हैं कि एकता कपूर का क्रश कौन है. इसके बाद वे एकता का एक थ्रोबैक वीडियो दिखाती हैं. इस वीडियो में एकता रणवीर पर अपने क्रश होने की बात को बताती नजर आईं.
रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के लिए लोगों का क्रिटिसिज्म झेलते रहते हैं, पर एक्टर के कई ऐसे पहलू भी हैं जिसपर आम जनता ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी कायल रहते हैं. हाल ही में रणवीर के रियलिटी शो द बिग पिक्चर में टीवी जरीना क्वीन एकता कपूर और मौनी रॉय पहुंची. इस दौरान मौनी ने खुलासा किया कि एकता को रणवीर पर बड़ा क्रश है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












