
किस पर करें भरोसा, दो ऑन ड्यूटी डॉक्टर 30 हजार में रेमडेसिविर बेचते हुए गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने बीती रात जीवांश अस्पताल में छापा मार कर रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे दो ऑन ड्यूटी डाक्टरों को गिरफ्तार किया. ये दोनों डॉक्टर होमियोपैथिक बी एच एम एस के छात्र हैं.
कोरोना के कोहराम से पूरे देश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है लेकिन इस परिस्थिति में भी कुछ लोग मुनाफाखोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. एक तरफ जरूरतमंद मरीजों को रेमडेसिविर नहीं मिल पा रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे मनमाने दामों पर बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में मध्य प्रदेश के रतलाम में ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया है. आरोप है कि इन दोनों डॉक्टरों ने ढाई हजार रुपये की कीमत वाले 3 रेमडेसिविर इंजेक्शन को तीस-तीस हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था. (इनपुट - विजय मीणा) इस मामले में पुलिस ने बीती रात जीवांश अस्पताल में छापा मार कर रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे दो ऑन ड्यूटी डाक्टरों को गिरफ्तार किया. ये दोनों डॉक्टर होम्योपैथिक बी एच एम एस के छात्र हैं. इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में मंदसौर में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने इस शख्स के जरिए ढाई हजार रु. की कीमत वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन का तीस हजार रुपये में सौदा किया था.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












