
किसी सर्वर में कैसे घुसपैठ करते हैं हैकर्स? समझें- AIIMS हैकिंग की Inside Story और ये 4 सवाल
AajTak
AIIMS Hacking Story: ऑनलाइन हो चुकी इस दुनिया में हैकर्स की नजर हमेशा डेटा पर होती है. ऐसी ही एक हैकिंग का शिकार AIIMS हुआ है. एम्स के सर्वर पर करोड़ों मरीजों का डेटा मौजूद है. इसमें तमाम नामचीन हस्तियां भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन सब के पीछे मौजूद हैकर्स ने 200 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी की मांग की है. आइए जानते हैं ये पूरा मामला.
इंटरनेट और साइबर वर्ल्ड हमारे रोजमर्रा के कई काम को आसान करता है, लेकिन कई चुनौतियों को भी लेकर आता है. ऐसी ही एक चुनौती AIIMS के सामने है. राजधानी दिल्ली में मौजूद AIIMS इन दिनों हैकिंग के बड़े संकट से जूझ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो एम्स का सर्वस पिछले एक हफ्ते से डाउन है. सर्वस हैक कैसे हुआ और किसने किया? ये सवाल अभी भी बने हुए हैं.
जांच एजेंसियां इसकी पड़ताल में जुटी हुई हैं, लेकिन AIIMS हैकिंग से जुड़े कुछ ऐसे सवाल हैं, जिन पर विचार किया जाना बहुत जरूरी है. रिपोर्ट्स की मानें तो हैकर्स ने AIIMS के सामने 200 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग रखी है.
इन पैसों को क्रिप्टोकरेंसी के रूप में मांगा गया है. यानी 200 करोड़ रुपये की कीमत की क्रिप्टोकरेंसी की डिमांड की गई है. हालांकि, पुलिस और एम्स के अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी डिमांड से इनकार किया है. एम्स में लाखों मरीजों का डेटा मौजूद है, जिसमें कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हैं. इस सर्वस हैकिंग से जुड़े कुछ जरूरी बातों को हमें जान लेना चाहिए.
साइबर वर्ल्ड हमारे लिए बहुत कुछ आसान बना देता है. यहां आपको रिकॉर्ड मेंटेन करने के लिए बड़ी बड़ी कागजी फाइल्स तैयार नहीं करनी होती है. ना ही इन्हें खोजने के लिए खाक छाननी पड़ती है. किसी भी सर्वस पर आपको फाइनल से जुड़े कीवर्ड सर्च करने होते हैं और पूरा डेटा आपके सामने आ जाता है.
इस दुनिया में जितनी सहूलियत है, उतनी ही चुनौतियां भी हैं. यहां आपको हर कदम पर हैकर्स का बिछाया एक जाल में मिलेगा. इस जाल में फंसते ही आप हैकिंग का शिकार हो जाते हैं. हैकिंग कई तरह से होती हैं और AIIMS के मामले में सर्वर डाउन करने के लिए किस तरह की हैकिंग की गई है, ये सामने नहीं आया है.
इस तरह के ज्यादातर मामलों में हैकर्स एक सर्वर में लूपहोल खोजते हैं, जिसकी मदद से सर्वर में सेंधमारी की जा सके. जैसे ही हैकर्स सर्वर में अपनी जगह खोज लेते हैं, वे कंट्रोल हाथ में लेना चाहते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












