
'किसी भी धर्म के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए', सनातन पर उदयनिधि के बयान पर बोले एसटी हसन
AajTak
सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि किसी भी धर्म के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. सनातन में आस्था रखने वाले करोड़ों लोग हैं. हम समझते हैं कि ये गलत है और हमारे देश में ऐसा नहीं होना चाहिए.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर जो विवादित टिप्पणी की थी, उस पर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन की प्रतिक्रिया आई है. सपा सांसद ने कहा है कि सनातन धर्म में करोड़ों लोगों की आस्था है. किसी भी धर्म के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. मुरादाबाद सांसद ने कहा, "सनातन धर्म में करोड़ों लोगो की आस्थाएं हैं. लोगों की जीवन पद्धति है, हम समझते है की किसी भी धर्म के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. लोगों की तिलासदारी नहीं होनी चाहिए."
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने-अपने धर्म का पालन करना चाहिए. हसन ने कहा कि सभी धर्मों ने इंसानियत का सबक सिखाया है. हम समझते हैं कि ये गलत है और हमारे देश में ऐसा नहीं होना चाहिए.
इंडिया नाम हटाने पर क्या कहा?
वहीं इंडिया की जगह राष्ट्रपति के निमंत्रण पर भारत लिखने पर कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन से इतनी घबराहट क्यों है. अगर 10 साल में कुछ करते तो इतनी परेशानी नहीं होती. इंडिया नाम हटाकर भारत की बेइज्जती की जा रही है. यह बहुत ही छोटे स्तर की राजनीति है.
उदयनिधि और प्रियंक खड़गे के खिलाफ केस दर्ज
सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन और खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे के खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. एडवोकेट हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने रामपुर कोतवाली में धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






