
किसी देश का नाम बदलने में कितना खर्च आता है, किस कीमत पर India बदलकर भारत हो सकता है?
AajTak
घर के किसी कमरे को नए सिरे बनवाना हो, या फिर डॉक्युमेंट्स पर नाम चेंज करवाना हो, सबके कम-ज्यादा पैसे और समय लगता है. तो पूरे के पूरे देश का नाम बदलने में कितना खर्च आता होगा? इस बात को जांचने का कोई तय फॉर्मूला नहीं, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये सैकड़ों से लेकर हजारों करोड़ रुपए तक हो सकता है.
इंडिया बनाम भारत को लेकर घमासान शुरू हो चुका है. इस आग को हवा देने का काम किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उस निमंत्रण पत्र ने, जो G20 के दौरान आने वाले मेहमानों को भेजा गया था. इसमें सबसे ऊपर प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था. अमूमन यहां प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया दिखता है. चर्चा है कि केंद्र सरकार संविधान से 'इंडिया' शब्द हटाकर केवल भारत रखने का प्रस्ताव ला सकती है. इस बीच ये बात भी हो रही है कि नाम बदलने में देश को कितने पैसे खर्च करने होंगे.
नाम बदलने पर क्या बदलता है
दुनिया में 190 से ज्यादा देश हैं, जिनमें से कइयों ने किसी न किसी कारण से अपना नाम बदला. कोई गुलामी के दौर को भुलाना चाहता था, तो कोई इसे कल्चर से जोड़ रहा था. यानी भारत अगर ऐसा चाहे तो इतिहास में वो पहला नहीं होगा, लेकिन सवाल ये है कि नाम बदलने पर अकेला बोलचाल का नाम नहीं बदलेगा, बल्कि कागजों, वेबसाइटों, आर्मी की यूनिफॉर्म, और यहां तक कि लाइसेंस प्लेट में भी चेंज दिखेगा. ये सब काफी खर्चीला हो सकता है.
कैसे लगा सकते हैं खर्च का अनुमान जैसा कि हम पहले कह चुके, इस बात का कोई फिक्स्ड फॉर्मूला नहीं है. ये इस तरह से नहीं है कि कोई अपने घर की नेमप्लेट पर लिखी टाइल हटाकर नई टाइल जोड़ना चाहे. देश के आकार और उसके डॉक्युमेंटेशन पर काफी कुछ तय रहता है. दक्षिण अफ्रीका के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉयर डैरेन ऑलिवियर इसपर लंबे समय से काम कर रहे हैं. वे अफ्रीकी देशों में नाम बदलने की स्टडी के आधार पर कई बातें कहते हैं.
उन्होंने साल 2018 में साउथ अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड का नाम बदले जाने पर लंबी स्टडी की थी. उसका नाम इस्वातिनी किया जाने में लगभग 5 सौ करोड़ का खर्च आया था, जिसकी गणना इस शख्स ने पहले ही कर डाली थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






