
किसान संगठनों की PM मोदी को चिट्ठी, कृषि कानूनों पर फिर से बातचीत शुरू करने की मांग
AajTak
संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किसानों से बातचीत फिर से शुरू करने की मांग की है. साथ ही कहा कि किसान महामारी में किसी के भी स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डाल रहे, लेकिन वे आंदोलन को भी नहीं छोड़ सकते, क्योंकि यह जीवन-मृत्यु और आने वाली पीढ़ियों का मामला है.
कोरोना संकट के बीच तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हुए हैं. ऐसे में किसान आंदोलन को स्थगित करने की बात हो रही, लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया ये आंदोलन नहीं रुकेगा. साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukta Kisan Morcha) ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कृषि कानूनों पर किसानों से फिर से बात करने की मांग की. आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज (शुक्रवार) पीएम मोदी को पत्र लिखकर किसानों से बातचीत फिर से शुरू करने की मांग की है. साथ ही कहा कि किसान महामारी में किसी के भी स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डाल रहे, लेकिन वे आंदोलन को भी नहीं छोड़ सकते, क्योंकि यह जीवन-मृत्यु और आने वाली पीढ़ियों का मामला है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












