
किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली के ये 5 बॉर्डर सील, जानें- किन रूट्स पर है ईजी एग्जिट
AajTak
किसानों के दिल्ली मार्च के बीच दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ पांच ट्रांजिट पॉइंट्स को सील कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए कुछ ट्रांजिट पॉइंट सुझाए हैं. आने वाले दिनों में दिल्ली में ट्रैफिक की स्थिति और खराब होने की संभावना है.
किसानों के दिल्ली कूच के बीच भारी ट्रैफिक की वजह से राजधानी के विभिन्न हिस्सों में लोगों को समय पर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. किसानों के प्रदर्शन की वजह से 13 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ लगने वाले पांच प्रमुख मार्गों को सील कर दिया है.
टिकरी, सिंघू और झारोदा में हरियाणा के साथ दिल्ली की सीमाएं सील की गई हैं, ताकि किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ राजधानी में प्रवेश ना कर सकें. वहीं उत्तर प्रदेश के साथ लगने वाले चिल्ला और गाजीपुर सीमाओं को सील किया गया है. दिल्ली पुलिस की तरफ से एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेड्स, लोहे की कीलें और कंक्रीट के बैरिकेड्ट लगा दिए हैं.
ये भी पढ़ें: प्रदर्शन, झड़प और महाजाम... दिल्ली से 200KM दूर डटे हैं किसान, आज फिर कूच की तैयारी
दिल्ली से बाहर निकलने का रास्ता
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान 13 फरवरी को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. हजारों की संख्या में ट्रैक्टर में सवार होकर किसान दिल्ली आ रहे हैं. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से दिल्ली से बाहर निकलने के लिए लोनी, औचंदी, जोंती, पियाउ मनियारी और सफियाबाद के ट्रांजिट पॉइंट्स के इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
वाटर कैनन, आंसू गैस, '100 किसान हुए घायल'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






