
किसान आंदोलन: कंगना के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहीं दादी बोलीं- पांच साल से कोर्ट के धक्के खा रही
AajTak
पंजाब के बठिंडा ज़िले की दादी मोहिंदर कौर एक साधारण किसान परिवार से हैं, लेकिन पांच साल से मानहानि का केस लड़ रही हैं. किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने उनकी तस्वीर को गलत संदर्भ में ट्वीट किया था, जिसके बाद दादी ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया. कंगना कई बार सुनवाई में नहीं पहुंचीं और अब कोर्ट ने अगली तारीख पर पेश होना अनिवार्य किया है. गरीबी, बीमारी और घरेलू संघर्षों के बीच भी दादी हिम्मत, सम्मान और आत्म-सम्मान से लड़ी जा रही हैं - वे कहती हैं,
पंजाब के बठिंडा ज़िले में राइके खुर्द नाम का एक छोटा-सा गांव है. यहां एक साधारण-सा घर है—आधा जर्जर, आधा कच्चा और सिर्फ एक कमरा पक्का. आंगन के एक हिस्से में थोड़ी-सी सब्जियां उगी हैं, दूसरे कोने में पशुओं का चारा रखा है. घर में दो खाटें हैं - एक पर उम्रदराज दादी बैठी हैं, दूसरी पर करीब 35-40 साल का उनका बेटा लेटा हुआ है. पास की कुर्सी पर दादी के पति बैठे हैं. यही तीन लोग इस घर के सदस्य हैं. बहू की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई और बेटे को ऐसी बीमारी है कि पिछले तीन महीनों से वह उठकर चल भी नहीं पा रहा. थोड़ा दूर एक छोटा खेत है, जिसमें धान और गेहूं बोकर परिवार का गुजारा चलता है.
शाम करीब चार बजे किसान तक की टीम इस घर पहुंची. यह वही घर है, जहां किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आईं दादी मोहिंदर कौर रहती हैं. अब दादी ठीक से चल भी नहीं पातीं और खड़े रहने में भी दिक्कत होती है, फिर भी घर का सारा काम वे खुद संभालती हैं. उनकी साधारण रसोई में आटा गूंधा रखा है, सब्जी बनी हुई है, और वे आगंतुकों को चाय बनाकर पिलाना चाहती थीं. बहुत समझाने के बाद उन्होंने मान लिया कि चाय ना बनाई जाए, बस बातचीत हो जाए - अपनी ज़िंदगी के बारे में, और कंगना रनौत पर किए केस को लेकर.
24 नवंबर की सुनवाई पर कंगना नहीं आईं
मुलाकात से पहले मन में कई सवाल थे, लेकिन दादी बेहद जिंदादिल और हिम्मत से भरी निकलीं. मुलाकात 22 नवंबर को हुई, जबकि 24 नवंबर को बठिंडा कोर्ट में उनकी मानहानि याचिका पर सुनवाई तय थी. इस सुनवाई में सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को मौजूद रहना था, लेकिन वे पेश नहीं हुईं. उनकी ओर से वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर हाज़िरी से छूट की मांग की. अदालत ने उनकी गैरमौजूदगी में भी कार्रवाही जारी रखी और कंगना पर आरोप तय कर दिए. अब कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि अगली तारीख 4 दिसंबर को कंगना को अनिवार्य रूप से पेश होना होगा.
दिलचस्प बात यह है कि दादी कंगना को पहचानती भी नहीं. उनसे पूछने पर उन्होंने कहा—“कभी देखा नहीं उसे, पर उसने किसानों के लिए गलत बोला.” साल 2020 के किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें दादी मोहिंदर कौर थीं. उन्होंने लिखा था, "ये दादी 100-100 रुपये में आंदोलन में बैठने के लिए उपलब्ध हैं." यह बात दादी को बेहद बुरी लगी और उन्होंने बिना झिझक कंगना के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया. यह मुकदमा अब लगभग 5 साल से चल रहा है.
5 साल से लड़ाई, पर कभी आमने-सामने नहीं

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










