
किसानों-पशुपालकों का कल्याण, विज्ञान से समाधान... गुजरात से पीएम मोदी ने दिल्ली कूच के लिए अड़े किसानों को साधा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के गोल्ड जुबली सेलिब्रेशन को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, आजादी के बाद देश में कई ब्रांड आए. लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं. अमूल एक पहचान बन गया है. अमूल का अर्थ है- किसान सशक्तिकरण. पीएम ने किसानों से जुड़ी उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में भी जिक्र किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से किसानों को लेकर खास संदेश दिया है और बीजेपी सरकार को किसानों का सच्चा हितैषी बताया है. पीएम मोदी ने किसानों के हितों से जुड़े फैसले भी गिनाए और कहा कि वे गांव-गरीब और किसानों को ध्यान में रखकर ही फैसले लेते आ रहे हैं. पीएम ने अन्नदाता को ऊर्जादाता और उर्वरकदाता बनाने की पहल का भी जिक्र किया और इसके फायदे गिनाए. इससे पहले भी जनसभाओं में पीएम मोदी लगातार गांव-गरीब, किसान और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की बात रहे हैं. आईए जानते हैं पीएम मोदी किसानों को लेकर क्या संदेश दे रहे हैं?
दरअसल, पंजाब के हजारों किसान 9 दिन से हरियाणा बॉर्डर पर जमे बैठे हैं. ये किसान 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और दिल्ली आकर धरना देना चाहते हैं. हालांकि, सरकार का कहना है कि हमने किसानों की 10 मांगें स्वीकार कर ली हैं. तीन मांगों पर बात अटकी है. इन तीन मांगों में एमएसपी गारंटी कानून भी शामिल है. हालांकि, सरकार ने पांच दलहन फसलों को एमएसपी पर खरीदने का फॉर्मूला दिया है. लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. सरकार का कहना है कि एमएसपी गारंटी कानून पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लिया जा सकता है. इसके लिए समय की जरूरत है.
'किसानों से बातचीत कर हल निकाल रही सरकार'
यही वजह है कि किसानों और सरकार में एक बार फिर टकराव देखने को मिल रहा है. केंद्र सरकार ने कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में किसानों से बातचीत का रास्ता खुला रखा है. अब तक चार राउंड की बातचीत हो चुकी है. सरकार ने पांचवें राउंड की बातचीत का प्रस्ताव भी भेज दिया है. इधर, किसानों ने भी दो दिन के लिए दिल्ली जाने की योजना टाल दी है.
'पीएम ने किसान से लेकर महिलाओं से जुड़ी योजनाएं गिनाईं'
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने कार्यक्रमों और जनसभाओं में किसानों से जुड़े फैसलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. गुरुवार को पीएम मोदी गुजरात में सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे. वहां उन्होंने दुग्ध उत्पादन की शानदार यात्रा का जिक्र किया और किसान-गांव और महिलाओं के बारे में भी चर्चा की.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






